iPhone 15 Pro: आईफोन प्रो सीरीज के साथ मिलेगा भारतीय जीपीएस NavIC का सपोर्ट, जानें इसके बारे में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

यह पहली बार है जब एपल ने अपने आईफोन मॉडलों के लिए NavIC का समर्थन बढ़ाया है। अब तक, अमेरिकी सरकार के स्वामित्व वाला जीपीएस, भारत और दुनिया में सबसे लोकप्रिय सैटेलाइट बेस्ड नेविगेशन सिस्टम में से एक रहा है।

विज्ञापन
Apple iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max now support Indian GPS NavIC know all details
iPhone 15 Pro With NavIC - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने भारत समेत दुनियाभर में अपनी नई आईफोन सीरीज (iPhone 15 Series) को लॉन्च कर दिया है। एपल ने हाई-एंड iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल के साथ लोकेशन बेस्ड सर्विस के लिए भारतीय जीपीएस NavIC का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने तकनीकी फीचर में इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, iPhone 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स अब घरेलू NavIC सिस्टम का समर्थन करते हैं, जो ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का एक विकल्प है।

    iPhone 15 Pro सीरीज में मिलेगा NavIC

    यह पहली बार है जब आईफोन निर्माता ने अपने आईफोन मॉडलों के लिए NavIC का समर्थन बढ़ाया है। अब तक, अमेरिकी सरकार के स्वामित्व वाला जीपीएस, भारत और दुनिया में सबसे लोकप्रिय सैटेलाइट बेस्ड नेविगेशन सिस्टम में से एक रहा है। एपल के आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के साथ कंपनी ने NavIC का सपोर्ट दिया है। दरअसल, भारत अब जीपीएस और अन्य सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपने स्वयं के नेविगेशन सिस्टम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

    विज्ञापन

    इन कंपनियों के फोन में भी मिलता है NavIC

    एपल ने पहली बार आईफोन के साथ NavIC का सपोर्ट जोड़ा है। जबकि कई स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही भारतीय जीपीएस का सपोर्ट दे रही हैं। वर्तमान में शाओमी, वनप्लस और रियलमी जैसे स्मार्टफोन निर्माता पहले से ही अपने कुछ फोन पर NavIC का सपोर्ट करते हैं। भारत विश्व स्तर पर NavIC कवरेज का विस्तार करना चाहता है और टेक कंपनियों को इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं कि वह अपने उपकरणों को नए मानक के अनुकूल बना लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें