iOS 16: नई लॉक स्क्रीन से लेकर फोकस मोड तक, जानें अपडेट की तारीख और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Sep 2022 04:00 PM IST
सार

iPhone 14 series की लॉन्चिंग के दौरान Apple ने कहा कि iOS 16 को 12 सितंबर को रिलीज किया जाएगा और इसका अपडेट iPhone 8 और इसके बाद के मॉडल को मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन को भी इसका अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Apple iOS 16 With Revamped Lock Screen here is the list of iphone to get update
ios 16 - फोटो : apple

    विस्तार

    iOS 16 का अपडेट जल्द ही कई सारे iPhone मॉडल के लिए जारी होने वाला है। एपल के मुताबिक iOS 16 का अपडेट 12 सितंबर से रिलीज होगा। iOS 16 की रिलीजिंग की जानकारी एपल ने बुधवार को आयोजित अपने 'Far Out' में दी है। iOS 16 के साथ यूजर्स को फोकस मोड, नई लॉक स्क्रीन और प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में डीलेट किए गए आइटम एलबम में हिडन रूप से रहेंगे।

    हिडन एलबम को एक्सेस करने के लिए पासकोड की जरूरत होगी। iOS 16 के अपडेट के साथ हैप्टिक कीबोर्ड भी मिलेगा। बता दें कि एपल ने iOS 16 को इसी साल जून में वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया था। iPhone 14 series की लॉन्चिंग के दौरान Apple ने कहा कि iOS 16 को 12 सितंबर को रिलीज किया जाएगा और इसका अपडेट iPhone 8 और इसके बाद के मॉडल को मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन को भी इसका अपडेट मिलेगा।

    विज्ञापन

    iOS 16 अपडेट पाने वाली डिवाइस की लिस्ट

    iOS 16 का अपडेट iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone SE 2 और iPhone SE 3 को मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iOS 16 की फीचर्स

    iOS 16 के साथ पहले के मुकाबले बेहतर नोटिफिकेशन विजेट मिलेगी। इसके अलावा लॉक स्क्रीन, वेदर और कैलेंडर के लिए भी विजेट मिलेगी। Apple ने iOS 16 के साथ नोटिफिकेशन और अलर्ट को डिस्प्ले के नीचे कर दिया है। नए ओएस के साथ फोकस मोड भी मिलेगा। iOS 16 के साथ भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को वापस लेने और एडिट करने का भी विकल्प मिलेगा। iOS 16 के अपडेट के बाद iCloud की फोटो लाइब्रेरी को पांच अन्य यूजर्स के साथ भी शेयर किया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें