iPhone और आईपैड ही नहीं Apple के पास पिज्जा बॉक्स का भी पेटेंट है

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Apple have a patented of pizza box for pizzas
apple pizza box

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple के आप सभी जानते हैं कि कंपनी आईफोन बनाती है, आईपैड बनाती है, वॉच बनाती है, लैपटॉप और कंप्यूटर भी बनाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एप्पल के पास इन सभी के अलावा पिज्जा बॉक्स का भी पेटेंट है यानी आने वाले सालों में हो सकता है कि आपके हाथ में आईफोन के साथ एप्पल का पिज्जा बॉक्स भी हो। पिज्जा बॉक्स की डिजाइन को एप्पल की फूड सर्विस टीम ने तैयार किया है और फिर पेटेंट कराया है। इसके पेटेंट के लिए कंपनी ने 2012 में अप्लाई किया था जो कि पिछले साल फाइनल हुआ।

    बता दें कि Apple ने बीते मंगलवार को शिकागो में आयोजित एजुकेशनल इवेंट में पेंसिल सपोर्ट के साथ 9.7 इंच का iPad (2018) लॉन्च किया है। आईपैड के अलावा कंपनी ने इवेंट में Keynote, नंबर्स और पेजेज ऐप्स के नए वर्जन पेश किए जो अब एप्पल पेंसिल को सपोर्ट करेंगे। एप्पल के नए iPad (2018) की अमेरिका में शुरुआती कीमत $299 यानी करीब 19,400 रुपये होगी, हालांकि यह कीमत स्कूल के लिए है। वहीं आम यूजर्स के लिए इसकी कीमत $329 यानी करीब 21,300 रुपये से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    भारत में इसकी पिछले मॉडल के करीब ही होगी। भारत में 32 जीबी और वाई-फाई वाले आईपैड 2018 की कीमत 28,000 रुपये, वहीं 32GB iPad (2018) + Wi-Fi + सिम कार्ड वाले मॉडल की कीमत 38,600 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें