Apple: क्या है OpenAI का वो ‘सीक्रेट डिवाइस’ जो एपल से छीन रहा उसके इंजीनियर, टेक इंडस्ट्री की बढ़ी धड़कनें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 07 Dec 2025 11:10 PM IST
सार

OpenAI AI Sectret Device:

पिछले कुछ महीनों में एपल के कई अनुभवी इंजीनियर और डिजाइनर्स चुपचाप कंपनी छोड़ चुके हैं। इनमें से एक बड़ी संख्या OpenAI जॉइन करने वाले इंजीनियर्स की है। आइए जानते हैं एपल से इस टैलेंट ड्रेन की क्या वजह है।

विज्ञापन
apple employees leaving to join openai upcoming ai device under new hardware project
ओपनएआई आकर्षित कर रही टॉप टैलेंट - फोटो : AI

    विस्तार

    एपल के भीतर पिछले कुछ महीनों में चुपचाप बड़ी हलचल दिखाई दी है। कंपनी के कई पुराने इंजीनियर और डिज़ाइनर हाल के महीनों में कंपनी छोड़कर OpenAI में शामिल हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इन कर्मचारियों में वे लोग भी हैं जिन्होंने iPhone, AirPods और Apple Watch जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स पर काम किया था। LinkedIn प्रोफाइल्स से पता चलता है कि कुछ इंजीनियर Apple Watch के डिजाइन टीम का हिस्सा थे, तो कुछ ने कंपनी के भीतर चल रहे रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स पर काम किया था, जिनके बारे में कंपनी सार्वजनिक रूप से बहुत कम बात करती है।

    इन कर्मचारियों के OpenAI जाने की वजह एक नए हार्डवेयर प्रोडक्ट को माना जा रहा है, जिसे OpenAI अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह प्रोजेक्ट इतना रोमांचक है कि एपल में अहम भूमिका निभा चुके इंजीनियर भी इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: गूगल के सीईओ ने शुरू किया नया नैनो बनाना ट्रेंड, क्रिकेट फैंस शेयर कर रहे जबरदस्त 3D मिनिएचर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है OpenAI का नया प्रोडक्ट?

    OpenAI अपने पहले एआई डिवाइस को एपल के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव के साथ मिलकर तैयार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एआई डिवाइस अब आधिकारिक तौर पर प्रोटोटाइप स्टेज में प्रवेश कर चुका है। आइव ने बताया था कि यह डिवाइस दो साल से भी कम समय में लॉन्च हो सकता है। पिछले महीनों में आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस पारंपरिक स्मार्टफोन या कंप्यूटर से बेहद अलग होगा। यह डिवाइस एक छोटा, हथेली में आने वाला और बिना स्क्रीन वाला हो सकता है, जो कैमरा, माइक्रोफोन और सेंसर की मदद से आसपास के माहौल को पढ़कर रियल-टाइम में रेस्पॉन्स देगा।

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि OpenAI इसमें एक छोटा प्रोजेक्टर भी दे सकती है, जो जरूरत पड़ने पर जानकारी को पास की किसी सतह पर दिखाएगा। जानकारी के अनुसार, यह डिवाइस डेस्क पर रखकर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और साथ ले जाने जितना हल्का भी होगा।

    कई बड़े लीडर्स ने छोड़ा एपल का साथ

    इसी दौरान एपल के कई शीर्ष अधिकारी भी कंपनी छोड़ चुके हैं। हाल ही में Meta ने एपल के कई कर्मचारियों को अपने AI और स्मार्ट ग्लास प्रोजेक्ट के लिए हायर किया। लंबे समय से एपल के साथ जुड़े डिजाइनर एलन डाय भी Meta का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा एपल के तीन वरिष्ठ लीडर्स- केट एडम्स, लीजा जैक्सन और जॉन जिएनेंन्ड्रिया के रिटायरमेंट की भी घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें: बच्चे को स्मार्टफोन दिलाने की जल्दी न करें! स्टडी में सामने आया क्या हो सकता है नुकसान

    एआई कंपनियां आकर्षित कर रहीं टॉप टैलेंट

    टेक इंडस्ट्री में यह साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में इंजीनियर और डिजाइनर एआई-केंद्रित कंपनियों में ज्यादा भविष्य देख रहे हैं। ओपनएआई, गूगल डीपमाइंड और मेटा एआई जैसे प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग टैलेंट का नया गंतव्य बनते जा रहे हैं। ओपनएआई इसी सूची में सबसे ऊपर है, जिसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता एपल की टैलेंट रिटेंशन रणनीति पर भी दबाव डाल रही है। एपल, जो कभी दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियरों का पसंदीदा ठिकाना था, अब AI की बढ़ती दौड़ में अपने टॉप टैलेंट को रोक पाने की चुनौती का सामना कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें