सावधान: एंड्रॉयड में आया यह खतरनाक मैलवेयर, फेसलॉक-फिंगरप्रिंट्स अपने आप हो रहे ब्लॉक
रिसर्च फर्म ThreatFabric ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह एक नया ट्रोजन नहीं है। यह इस साल की शुरुआत में ही देखा गया था। यह कई तरह के परमिशन भी यूजर्स की इजाजत के बिना ले सकता है।

विस्तार
यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको हर समय अलर्ट रहना होगा। किसी भी वक्त आपका फोन हैक हो सकता है या फिर उसमें मैलवेयर आ सकते हैं। अब एक बार फिर से एंड्रॉयड फोन मैलवेयर की चपेट में हैं। Chameleon नाम का एक मैलवेयर सामने आया है जो कि एक बैंकिंग ट्रोजन है। यह मैलवेयर किसी भी डिवाइस में खुद को छिपा सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक यह मैलवेयर इतना खतरनाक है कि यह किसी भी डिवाइस या फोन से पासवर्ड को देख सकता है और किसी भी तरह की सिक्योरिटी को बायपास कर सकता है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ThreatFabric ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह एक नया ट्रोजन नहीं है। यह इस साल की शुरुआत में ही देखा गया था। यह कई तरह के परमिशन भी यूजर्स की इजाजत के बिना ले सकता है।
- यह बैंक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को चोरी करने में माहिर है।
- यह मैलवेयर आपकी डिवाइस को हाईजैक कर सकता है।
- किसी भी तरह के पिन, पासवर्ड आदि को बाइपास कर सकता है।
- Chameleon मैलवेयर आपकी इजाजत के बिना बैंक ट्रांजेक्शन भी कर सकता है।
- यह आपके फोन को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले सकता है।