Amazon: अब मोबाइल की जगह नहीं मिलेगा साबुन! अमेजन आर्डर और पैकेजिंग के लिए लेगा AI की मदद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

Amazon के लॉजिस्टिक्स में एआई का उपयोग करने का मतलब है कि, प्रोडक्ट को सिलेक्ट करना, ऑर्डर को पैक करना और प्रोडक्ट के डैमेज की जांच करना जैसे काम एआई की निगरानी और मदद से किए जाएंगे।

विज्ञापन
Amazon will use AI technology to check products before shipping
Amazon - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    क्या आप भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खराब प्रोडक्ट लेकर थक चुके हैं? अब जल्दी आपको इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। इस समस्या को ठीक करने के लिए अमेजन एआई की मदद लेने जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को अच्छी स्थिति में प्रोडक्ट मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए अमेजन (Amazon) अपने वेयरहाउस में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब कोई भी प्रोडक्ट भेजने से पहले वस्तुओं की जांच करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब आपको मोबाइल की जगह साबुन मिलने की संभावनाएं काफी कम हो जाएंगी।

    एआई की मदद से ऑर्डर लेने और पैक करने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। यह अमेजन के वेयरहाउस का ऑटोमेशन की दिशा में भी एक कदम है। फिलहाल, अमेजन के वेयरहाउस में कर्मचारियों को प्रोडक्ट खराबी के किसी भी संकेत के लिए प्रत्येक प्रोडक्ट की सावधानीपूर्वक जांच करनी होती है।

    विज्ञापन

    हालांकि हर समय प्रोडक्ट के मामूली नुकसान पर ध्यान देना काफी कठिन हो जाता है, क्योंकि ऑर्डर बहुतायत में होते हैं। प्रोडक्ट को मैन्युअल रूप से जांचने की पूरी प्रक्रिया भी समय लेने वाली होती है, खासकर जब प्रोडक्ट आमतौर पर अच्छी स्थिति में हों। एआई का उपयोग करके, अमेजन अपने वेयरहाउस की दक्षता में सुधार करने की उम्मीद कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन का यह निर्णय लॉजिस्टिक्स में इंडस्ट्री में एआई के बढ़ते इस्तेमाल के ट्रेन के रूप में लिया गया है। दरअसल, कई कंपनियां अपने ऑपरेशन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाने के तरीकों की तलाश कर रही हैं। ऐसे में अमेजन कर्मचारियों पर शारीरिक तनाव को कम करने और वर्कर्स की कमी को दूर करने के लिए अपने वेयरहाउस में अधिक कार्यों को ऑटोमेशन के जरिए करना चाहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें