Amazon Prime Day Sale 2022: सेल से पहले मेंबरशिप हो जाएगी 50% महंगी, मिलेंगे ये ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jul 2022 11:07 AM IST
सार

अमेजन ने प्राइम डे सेल की घोषणा के साथ ही प्राइम मेंबरशिप की नई कीमत की भी घोषणा की है। अमेजन के मुताबिक इस बार सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप की कीमत पहले के मुकाबले 50 फीसदी अधिक होगी।

Amazon Prime Day Sale 2022 More Than 30000 New Products Will Be Sold In 48 Hours

    विस्तार

    भारतीय बाजार में अमेजन की प्राइम डे सेल एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। अमेजन ने कहा है कि प्राइम डे सेल 2022(Amazon Prime Day Sale 2022) की शुरुआत 23 जुलाई 2022 को रात 12 बजे से होगी और सेल 24 जुलाई 2022 को खत्म होगी। अमेजन की 48 घंटे की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, एप्लायंसेस, फैशन एंड ब्यूटी, किराना, अमेजन डिवाइसेस, होम एंड किचन फर्नीचर तक पर भारी छूट मिलेगी।

    अमेजन की सेल में सैमसंग, शाओमी, इंटेल, बोट आदि जैसे 400 से अधिक टॉप भारतीय और वैश्विक ब्रांड्स अपने 30,000 से अधिक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेंगे। इसके अलावा XECH, Cos-IQ, हिमालयन ओरिजिन, स्पेसिनकार्ट, मिराकी, कारागिरी, निरवी हैंडीक्राफ्ट्स जैसे 120 से अधिक छोटे और मध्यम व्यवसाय (SMB) इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड ग्रूमिंग, ज्वेलरी, हैंडमेड उत्पाद, और अन्य में से 2,000 नए उत्पाद लॉन्च करेंगे। अमेजन की इस सेल में ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर EMI ट्रांजेक्शन और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट मिललेगी।इस बार महंगा पड़ेगा प्राइम मेंबर का सब्सक्रिप्शन

    अमेजन ने प्राइम डे सेल की घोषणा के साथ ही प्राइम मेंबरशिप की नई कीमत की भी घोषणा की है। अमेजन के मुताबिक इस बार सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप की कीमत पहले के मुकाबले 50 फीसदी अधिक होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवाली के करीब हर साल अमेजन अपनी वार्षिक मेंबरशिप को 999 रुपये से बढ़ाकर 1,499 रुपये कर देता है। मासिक प्लान की कीमत भी 129 रुपये से बढ़ाकर 179 रुपये कर दी गई है।

    प्राइम डे सेल में इन बिल्ट Alexa वाले स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्पीकर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Alexa Echo डिवाइस भी छूट के साथ उपलब्ध होंगी। इस सेल में अमेजन से पेमेंट करने वाले 2,500 ग्राहकों को अलग से रिवॉर्ड भी मिलेंगे। Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमें करने पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें