गेमिंग लैपटॉप खरीदने का सही समय: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में औंधे मुंह गिरे दाम, चेक करें टॉप 5 डील्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 15 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

Gaming Laptop Deals: अगर आप नया गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आपके लिए सही मौका लेकर आई है। SBI कार्ड पर 10% अतिरिक्त छूट के साथ 1 लाख रुपये के अंदर मिल रहे टॉप डील्स की पूरी लिस्ट यहां देखें।

amazon great indian festival sale best gaming laptop deals under 1 lakh
देखें गेमिंग लैपटॉप के बेस्ट डील्स - फोटो : Dell

    विस्तार

    अगर आप भी नया गेमिंग लैपटॉप लेने का मन बना रहे हैं, तो फेस्टिव सीजन के मौके पर लाइव हुई Amazon Great Indian Festival सेल आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है। इस सेल में Asus, Lenovo, HP, MSI और Acer जैसे दिग्गज ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड्स पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त इंस्टेंट छूट और कई आकर्षक कैशबैक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

    1 लाख रुपये के बजट में दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले गेमिंग लैपटॉप तलाशना आज के समय में थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन इस सेल में कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इस प्राइस ब्रैकेट की सबसे शानदार डील्स के बारे में:

    1. MSI Katana 15 HX

    पावरफुल गेमिंग के शौकीनों के लिए MSI Katana 15 HX एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है। यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core i5-14450HX प्रोसेसर और नेक्स्ट-जेन GeForce RTX 5050 जीपीयू से लैस है। 1,14,990 रुपये के एमआरपी वाला यह मॉडल सेल में सीधे 96,990 रुपये में मिल रहा है।

    2. HP Victus 15

    मल्टीटास्किंग और मॉडर्न टाइटल्स के लिए HP Victus 15 एक भरोसेमंद मशीन है। इसमें Intel Core i5-14500HX प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। सेल के दौरान यह लैपटॉप भारी डिस्काउंट के साथ मात्र 99,990 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है।

    3. Lenovo LOQ Essential

    किफायती और मजबूत गेमिंग परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Lenovo LOQ Essential बेहतरीन चॉइस है। इसमें AMD Ryzen 7 7735HS सीपीयू और GeForce RTX 3050 जीपीयू मिलता है। सेल में इसकी कीमत 99,990 रुपये रखी गई है, जो बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के बाद और भी सस्ती हो जाती है।

    4. ASUS TUF A15 (2026)

    ड्यूरेबिलिटी और बैटरी लाइफ के लिए मशहूर Asus TUF A15 का नया मॉडल AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर और GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स के साथ आता है। इसका सेल प्राइस 1,04,990 रुपये है, लेकिन बैंक और कैशबैक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर इसकी इफेक्टिव कीमत 1 लाख रुपये के नीचे आ जाती है।

    5. Acer ALG

    यदि आपका बजट 1 लाख से भी कम है, तो Acer ALG सबसे किफायती डील साबित हो सकता है। 1,25,000 रुपये के एमआरपी वाला यह डिवाइस सेल में केवल 81,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

    यहां देखें बेस्ट गेमिंग लैपटॉप्स डील्स की लिस्ट

    मॉडलएमआरपी (MRP)सेल प्राइस (Sale Price)
    MSI Katana 15 HX₹1,14,990₹96,990
    ASUS TUF A15 (2026)₹1,55,990₹1,04,990* (ऑफर के साथ
    HP Victus 15₹2,38,629₹99,990
    Lenovo LOQ Essential₹1,08,890₹99,990
    Acer ALG₹1,25,000₹81,900

    नोट:

    सेल के दौरान लिस्टेड कीमतों में बदलाव हो सकता है। अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमतों की जांच करने के बाद ही खरीदें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें