क्या एक अक्तूबर से शुरू होगी अमेजन की सबसे बड़ी सेल?: रूफस एआई ने लीक की तारीख और ऑफर्स, जानें क्या आया सामने
अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 भारत में कंपनी का साल का सबसे बड़ा फेस्टिव शॉपिंग इवेंट माना जाता है, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फैब्रिक और होम अप्लायंसेज पर तगड़ी छूट मिलती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक सेल से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन उसके एआई शॉपिंग असिस्टेंट रूफस एआई से जब फॉलो-अप सवाल पूछे गए, तो उसने संभावित तारीखों से लेकर डिस्काउंट और कार्ड ऑफर्स की पूरी लिस्ट सामने रखी है। आइए जानते है एआई के अनुसार, अमेजन की सेल कब से शुरू होने वाली है और इसमें क्या खास होने वाला है।

विस्तार
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 जल्द ही शुरू हो सकता है। हालांकि अमेजन ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी के नए एआई शॉपिंग असिस्टेंट रूफ एआई ने सेल की संभावित तारीखों, डिस्काउंट्स और बैंक ऑफर्स की अहम जानकारियां लीक कर दी हैं। क्या इस बार की सेल में आईफोन और प्रीमियम स्मार्टफोन्स आपकी बजट रेंज में आएंगे? जानिए संभावित तारीखें, ऑफर्स और डिस्काउंट से जुड़ी हर एक डिटेल।
अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2026 कब शुरू हो सकती है?
- कंपनी के एआई रूफ के जवाब के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत एक अक्तूबर से हो सकती है और सेल 23 अक्तूबर तक चल सकती है। इस दौरान प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलने की बात कही गई है। हालांकि, फॉलो-अप सवाल पूछने पर रूफस ने अलग तारीखें बताईं। ऐसे में फिलहाल इन तारीखों को संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
- पहले जवाब में रूफस ने बताया कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 एम अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2026 तक चल सकती है। इसके साथ प्राइम सब्सक्राइबर्स को एक अक्तूबर से अर्ली एक्सेस मिलने की जानकारी दी गई, लेकिन जब यूजर ने दोबारा सेल की तारीखों को लेकर सवाल किया तो रूफ का जवाब बदल गया।
- दूसरे जवाब में एआई असिस्टेंट ने कहा कि सेल 27 सितंबर से 7 अक्तूबर 2026 के बीच शुरू हो सकती है और 12 अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2026 के बीच खत्म हो सकती है। रूफस के अनुसार, प्राइम मेंबर्स को आम ग्राहकों की तुलना में 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिल सकता है। इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि सेल की वास्तविक शुरुआत और समाप्ति की तारीख क्या होगी। अंतिम तारीख की पुष्टि अमेजन की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
क्या स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगी छूट?
रूफस ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाले संभावित डिस्काउंट की जानकारी भी दी है। उसने बताया कि स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स: 80% से 90% तक संभावित डिस्काउंट मिल सकता है। स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज पर 65% तक की छूट तक की छूट की उम्मीद है। हालांकि, ये रूफस की ओर से बताई गई संभावित छूट हैं। वास्तविक डिस्काउंट प्रोडक्ट, ब्रांड और ऑफर की शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
किन कार्ड्स पर मिलेगी छूट?
सेल के दौरान बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों के लिए अहम हो सकते हैं। रूफस के अनुसार, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 24 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिल सकता है। यानी महंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वाले ग्राहकों को बैंक ऑफर और ईएमआई के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है।
एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा?
- इतना ही नहीं, रूफस के अनुसार, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ग्राहकों को 25 हजार तक की एक्सचेंज वैल्यू वाले ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसका फायदा खास तौर पर उन ग्राहकों को मिल सकता है जो अपना पुराना स्मार्टफोन या अन्य योग्य डिवाइस एक्सचेंज करके नया प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और लागू ऑफर पर निर्भर करेगी।
- अमेजन पे आईसीआईसीआई कार्डहोल्डर्स के लिए भी रूफस ने संभावित ऑफर की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, कार्डहोल्डर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, इस ऑफर की अंतिम शर्तें और पात्रता अमेजन की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगी।
साथ ही रूफस ने कुछ खास स्मार्टफोन मॉडल्स का भी जिक्र किया है, जिन पर इस फेस्टिव सेल के दौरान बड़े डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। इनमें आईफोन 15, आईफोन 16, आईफोन 16 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा शामिल हैं। हालांकि, इन डिवाइसेज पर मिलने वाली वास्तविक कीमत और डिस्काउंट सेल के दौरान ही सामने आएंगे।
किन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस?
अमेजन की बड़ी सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस पहले भी एक अहम फायदा रहा है। 2026 ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के लिए भी रूफस ने प्राइम ग्राहकों को रेगुलर ग्राहकों से 24 घंटे पहले सेल एक्सेस मिलने की जानकारी दी है। इससे प्राइम यूजर्स को लोकप्रिय प्रोडक्ट्स पर ऑफर खत्म होने से पहले खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, 2026 की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के लिए यह जानकारी अभी अमेजन की आधिकारिक सेल घोषणा नहीं है। इसलिए इसे सही मानना अभी ठीक नहीं है।