Akashvani Reel Contest 2026: रील बनाइए, इनाम ले जाइए...रेडियो पर भी आने का मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
Akashvani Radio Day Celebration 2026:
डिजिटल युग में युवाओं से जुड़ने के लिए आकाशवाणी ने विश्व रेडियाे दिवस 2026 के मौके पर एक अनोखी पहल की है। इसके तहत रील या शॉर्ट मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को रेडियो और आकाशवाणी से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा। जानिए इसमें कौन-कौन प्रतिभाग कर सकता है?

विस्तार
आकाशवाणी ने विश्व रेडियो दिवस 2026 को डिजिटल अंदाज में मनाने के लिए एक रील मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है। 5 से 10 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आप न केवल नकद पुरस्कार जीत सकते हैं, बल्कि आपको आकाशवाणी केंद्र के प्रोग्राम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।किन विषयों पर बना सकते हैं रील
प्रतियोगिता के लिए आकाशवाणी ने कुछ थीम निर्धारित की हैं। इनमें आकाशवाणी की यादें, विकसित भारत और आकाशवाणी, देश की सुरीली धड़कन यानी की विविध भारती, आकाशवाणी कनेक्टिंग भारत और रील हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में बनाई जा सकती है।
ये भी पढ़े: Instagram: इंस्टाग्राम पर अब आपकी मर्जी से हट सकेगा 'क्लोज फ्रेंड्स' का टैग; मेटा ला रहा है नया फीचर
जीतने वाले को क्या मिलेगा?
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार नकद, सर्टिफिकेट, ट्राफी और नजदीकी आकाशवाणी स्टेशन के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। दूसरा स्थान पाने वाले को 2500 रुपये और सर्टिफिकेट के साथ ट्राफी मिलेगी। जबकि तीसरा स्थान पाने वाले को 1500 रुपये नकद के साथ सटिफिकेट और ट्राफी मिलेगी।
कौन ले सकता है हिस्सा?
इस प्रतियोगिता में केवल भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। ध्यान रहे प्रतिभागी को आकाशवाणी के ऑफिशियणल यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और आकाशवाणी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करना अनिवार्य है। इसके अलावा एक प्रतिभागी केवल एक ही एंट्री दे सकता है। रील या शॉर्ट बनाते समय ध्यान रहे कि रील पूरी तरह ओरिजिनल रहे और प्रसार भारती या आकाशवाणी के कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य नहीं होने चाहिए।
डिजिटल क्रिएटर्स को मौका
यह प्रतियोगिता युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मौका है, जहां वे अपनी रचनात्मकता दिखाने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रसारण संस्था आकाशवाणी से जुड़ सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
एंट्रीज केवल आधिकारिक गूगल फॉर्म के जरिए जमा की जाएंगी। फॉर्म का लिंक 5 फरवरी 2026 यानी कल से आकाशवाणी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नतीजों की घोषणा 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर में की जाएगी।