Jio के बाद Airtel ने दिया झटका: 200 रुपये महंगा हुआ यह प्लान, मिलेगा 180GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jun 2022 10:58 AM IST
सार

जियो के बाद अब Airtel ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। एयरटेल ने अपने प्लान महंगे करने की शुरुआत पोस्टपेड के साथ की है। सीधे तौर पर इसे टैरिफ महंगे होने की शुरुआत माना जा सकता है।

विज्ञापन
Airtel tariff hike Rs 999 postpaid Plan now comes at price of Rs 1199 Plan all you need to know
airtel plan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने तीन प्री-पेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। जियो के बाद अब Airtel ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। एयरटेल ने अपने प्लान महंगे करने की शुरुआत पोस्टपेड के साथ की है। सीधे तौर पर इसे टैरिफ महंगे होने की शुरुआत माना जा सकता है। Airtel का एक पोस्टपेड प्लान एक झटके में 200 रुपये महंगा हो गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    Airtel ने अपने इस पोस्टपेड प्लान की कीमत में चुपके से इजाफा कर दिया है। अब 1,199 रुपये वाले प्लान में वही फायदे मिल रहे हैं जो पहले 999 रुपये में मिलते थे। इस प्लान में आपको 150GB मंथली डाटा के साथ 30GB एड ऑन डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ दो नंबर से अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें हर रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में नेटफ्लिक्स मंथली और अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलेगा। इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने 999 रुपये में पहले मिलने वाली सुविधाओं को कम कर दिया है। अब इस प्लान में आपको 100GB मंथली डाटा के साथ 30GB एड ऑन डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में दो एड ऑन कनेक्शन का इस्तेमाल हो सकेगा। एयरटेल के इस प्लान में एयरटेल थैंक्स एप्स के फायदे मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें