Airtel का न्यू ईयर गिफ्ट, जून 2018 तक प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए यह सर्विस फ्री

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Dec 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
Airtel rolls out new version of the Airtel TV app, with free subscription till June 2018
Airtel

    एयरटेल ने इस बार अपने ऐप पर ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। कंपनी ने अपने एयरटेल टीवी ऐप का नया वर्जन पेश किया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स 300 लाइव टीवी टैनल्स और 6,000 फिल्मों का फ्री में आनंद ले सकेंगे। साथ ही नए वर्जन पर अंतर्राष्ट्रीय टीवी शोज भी देखे जा सकेंगे।

    जून 2018 तक प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ऐप फ्री सब्सक्रिप्शन

    Airtel TV
    Airtel TV

    ग्राहकों के लिए खुशखबरी की बात यह है कि कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए इस ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दे दिया और वह भी जून 2018 तक। नया वर्जन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है। नए ऐप में यूजर्स के पास कंटेंट को फिल्टर करने का भी ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि अब इस ऐप पर 15 भारतीय भाषाओं में कंटेंट मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें