Airtel Outage: हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुआ एयरटेल का नेटवर्क; बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में सेवाएं प्रभावित

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 24 Aug 2025 02:49 PM IST
सार

Airtel Network Outage:

भारती एयरटेल के नेटवर्क ने एक बार फिर यूजर्स की मुश्किलें बढ़ा दीं। बंगलूरू, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में लोगों को कॉल करने और रिसीव करने में दिक्कत हुई। डाउनडिटेक्टर पर हजारों शिकायतें दर्ज की गईं।

विज्ञापन
airtel network down bengaluru chennai kolkata outage
Airtel का नेटवर्क हुआ डाउन - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारती एयरटेल (Airtel) का नेटवर्क एक बार फिर ठप हो गया है। इस बार सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में देखने को मिला। इसी सप्ताह सोमवार (8 अगस्त) को दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल और जियो का नेटवर्क डाउन हो गया था, जिससे कॉल, एसएमएस और इंटरनेट जैसी सेवाएं बाधित हो गई थीं।

    डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:15 बजे शिकायतों की संख्या चरम पर पहुंची, जब 7,100 से ज्यादा यूजर्स ने एयरटेल नेटवर्क डाउन होने की समस्या दर्ज कराई।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने दिया बयान

    कंपनी के कस्टमर सपोर्ट हैंडल Airtel Cares ने एक्स (X) पर बयान जारी करते हुए इसे “अस्थायी कनेक्टिविटी समस्या” बताया और कहा कि समस्या एक घंटे के भीतर हल हो जाएगी। कंपनी ने यूजर्स से मोबाइल फोन रीस्टार्ट करने की भी सलाह दी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल ने ट्वीट कर लिखा, "हमें हुई असुविधा के लिए खेद है। यह समस्या अस्थायी कनेक्टिविटी व्यवधान के कारण है और लगभग एक घंटे में हल हो जाएगी। कृपया उसके बाद अपना मोबाइल रीस्टार्ट करें।"

    सोशल मीडिया पर नाराजगी

    नेटवर्क बाधित होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "एयरटेल इंटरनेट आज बेंगलुरु में डाउन है। क्या कंपनी को यूजर्स को पहले से सूचित नहीं करना चाहिए?"

    वहीं, दूसरे यूजर ने शिकायत की, "पिछले 6 घंटे से एयरटेल पोस्टपेड सर्विस डाउन है। कॉल नहीं हो रही और इंटरनेट भी बंद है। कस्टमर केयर से भी कोई जवाब नहीं मिलता। TRAI को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें