एयरटेल का बड़ा धमाका,  लॉन्च किया 90GB डाटा वाला नया प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Airtel launched Rs 649 Postpaid Plan Offers 90GB of Data, Unlimited Voice Calls
airtel

    एयरटेल ने जियो के मानसून ऑफर के लॉन्च होते ही एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 649 रुपये है और इसमें आपको कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल ने इस प्लान को अपने पोस्टपेड इनफिनिटी प्लान के तहत ही जारी किया है।

    अब प्लान के फायदे की बात करें तो वैसे तो इस प्लान के तहत पहले महीने 50 जीबी डाटा ही मिलेगा और बाकी का बचा 40 जीबी डाटा अगले महीने के रिचार्ज पर मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    रोमिंग के दौरान भी आउटगोइंग कॉल्स फउ्री होंगी। साथ ही इस महीने का बचा हुआ डाटा अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्लान की एक खासियत यह भी है कि इस प्लान में आप एक और नंबर ऐड कर सकते हैं और उस नंबर को भी उतने भी फायदे मिलेंगे जो आपके मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले इस सुविधा के लिए 99 रुपये का शुल्क देना होता था। इस प्लान के तहत अमेजॉन प्राइम और मोबाइल डैमेज का प्रोटेक्शन मिलेगा। हालांकि एयरटेल का 649 रुपये वाला यह प्लान सभी सर्किल के फिलहाल मौजूद नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें