Airtel ने लॉन्च किया 82 दिनों वाला नया प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा

एयरटेल ने एक बार फिर से जियो पर अटैक करते हुए नया प्री-पेड बाजार में उतारा है। एयरटेल के इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत एक जीबी डाटा की कीमत 2.26 रुपये होगी। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 82 दिनों की है और इसके तहत कुल 246 जीबी डाटा मिलेगा।
साथ ही रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री होगी।
एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला वोडाफोन के 511 रुपये और 569 रुपये वाले प्लान से होगी। वोडाफोन के 511 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के वैधता 84 दिनों की है।
गौरतलब है कि एयरटेल ने अभी हाल ही में अपने 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है 149 रुपये वाले प्लान में अब रोज 2 जीबी डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है, वहीं 399 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता था।
वहीं अब इस प्लान में रोज 2.4 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।