Airtel के ग्राहकों को फ्री में मिल रही है यह सुविधा, ऐसे उठाएं फायदा

Airtel ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए अनलिमिटेड ‘Hello Tunes’ का ऑफर दिया है। एयरटेल के ग्राहक अब फ्री में अनलिमिटेड हेल्लो ट्यून्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि Wynk म्यूजिक एप में मौजूद 4 करोड़ गानों का इस्तेमाल ग्राहक हेल्लो ट्यून्स के लिए कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह के पैसे नहीं देने हैं, हालांकि हर महीने आपको इसे रिन्यू जरूर कराना होगा।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इसका फायदा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने कम-से-कम 129 रुपये का प्लान लिया है या फिर इससे ऊपर का प्लान लिया है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हर महीने आपको रिन्यू करना होगा और यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी यह सेवा बंद कर दी जाएगी। एक और खास बात यह है कि 30 दिन में आप जितनी बार चाहें ट्यून बदल सकते हैं।
फ्री में कैसे सेट करें हेल्लो ट्यून्स?
इसके लिए आपके फोन मे Wynk Music app का होना जरूरी है। एप को डाउनलोड करने के बाद एप में जाने पर आपको Hello Tunes का आइकन दिखेगा जिस पर आपको टैप करना है। इसके बाद अपना पसंदीदा गाना चुनें और उसे हेल्लो ट्यूनस् सेट करें।