Airtel 5G Plus इन आठ शहरों में हुआ लॉन्च, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा
सार
भारत में Airtel 5G Plus की सेवा बीते गुरुवार से शुरू हो गई है और देश में 5G स्पीड की सेवा देने के लिए Airtel बिल्कुल तैयार है।
विज्ञापन

विस्तार

जानें क्या हैं Airtel 5G Plus के फायदे?
Airtel 5G Plus के आने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ गया है। साथ ही, अब वे 5G नेटवर्क पर तकरीबन 30 गुना ज्यादा तेजी से इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि आपको Airtel 5G Plus का लाभ उठाने के लिए अपना सिम भी नहीं बदलना पड़ेगा। आप किसी भी 5G डिवाइस में अपने Airtel 4G के सिम में ही 5G की सेवा पा सकते हैं। 5G आने से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांति देखने को मिलेगी। अब लोग 5G की तेज इंटरनेट स्पीड पर समय की बचत करते हुए अपने सारे काम आसानी से कर सकते हैं। जैसे- वे अपने ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग, गेमिंग, हाई स्पीड डाउनलोडिंग आदि कर सकेंगे।