जियो की टक्कर में यह कंपनी दे रही है 36GB डाटा

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Mar 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
aircel offer 36gb 3g data at just rs 999 for one year
मोबाइल - फोटो : Shutterstock

    रिलायंस जियो को मात देने के लिए देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इसके लिए रोज नए-नए प्लान लॉन्च हो रहे हैं। अब एयरसेल ने जियो को टक्कर देने के लिए Lowest Tariffs और Longest Validity के नामसे तीन प्लान लॉन्च किए हैं।

    telecomtalk.info की रिपोर्ट के मुताबिक एयरसेल के 'Lowest Tariffs and Longest Validity' वाले तीनों प्लान में अलग-अलग डाटा दिया जा रहा है। ये तीनों प्लान क्रमशः 35, 65 और 999 रुपये के हैं। 999 रुपये वाले प्लान में 36 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 12 महीनों की होगी। इसमें एक शर्त भी है कि आप एक महीने में 3 जीबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 35 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी 3जी डाटा 3 दिन की वैधता मिलेगा, जबति 65 रुपये वाले प्लान भी 1 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 7 दिन होगी। हालांकि यह प्लान केवल बिहार-झारखंड सर्किल के लिए ही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें