AI Research: ब्रिटिश रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, नई स्टडी में 7 एआई मॉडल्स ने चैटजीपीटी को पीछे छोड़ा

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 24 Nov 2025 10:49 PM IST
सार

एक नई रिपोर्ट में ब्रिटेन की रिसर्च संस्था प्रोलिफिक ने चैटजीपीटी को 8वें नंबर पर रखा है। वहीं गूगल का जेमिनी 2.5 प्रो पहले स्थान पर रहा। जेमिनी और डीपसीक जैसे कई मॉडल्स ने इसे पीछे छोड़ दिया। यह रिसर्च ब्रिटिश कंपनी प्रोलिफिक ने की है।

विज्ञापन
A Prolific study ranks ChatGPT 8th among AI models
चैटजीपीटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    एक नई रिपोर्ट में ब्रिटेन की रिसर्च संस्था प्रोलिफिक ने चैटजीपीटी को 8वें नंबर पर रखा है। वहीं गूगल का जेमिनी 2.5 प्रो पहले स्थान पर रहा। जेमिनी और डीपसीक जैसे कई मॉडल्स ने इसे पीछे छोड़ दिया।

    चैटजीपीटी की पॉपुलैरिटी के बावजूद बदलाव

    चैटजीपीटी ने 2022 में लॉन्च होने के बाद से ही दुनिया में एआई चैटबॉट्स का दौर शुरू कर दिया था। कई नए मॉडल आने के बाद भी इसकी पकड़ मजबूत रही, लेकिन इस स्टडी में इसे टॉप पर जगह नहीं मिल पाई।

    विज्ञापन

    क्यों खास है यह रिसर्च?

    यह रिसर्च ब्रिटिश कंपनी प्रोलिफिक ने की है। कंपनी ने नया टेस्ट सिस्टम बनाया है, जिसका नाम 'ह्यूमेन' है। यह सिस्टम एआई को इंसानों जैसी बातचीत के आधार पर जांचता है। कंपनी का कहना है कि पुराने टेस्ट आम यूजर्स के अनुभव को सही तरीके से नहीं दिखाते। इस बार परिणामों को ज्यादा सटीक बनाने के लिए ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग का इस्तेमाल हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ह्यूमेन स्टडी के मुताबिक टॉप 10 एआई मॉडल्स की सूची

    1. जेमिनी 2.5 प्रो (गूगल)

    2. डीपसीक v3 (डीपसीक)

    3. मिस्ट्रल मीडियम (मिस्ट्रल)

    4. ग्रोक 4 (एक्सएआई)

    5. ग्रोक 3 (एक्सएआई)

    6. जेमिनी 2.5 फ्लैश (गूगल)

    7. डीपसीक R1 (डीपसीक)

    8. चैटजीपीटी-4.1 (ओपनएआई)

    9. गेम्मा (गूगल)

    10. जेमिनी 2.0 फ्लैश (गूगल)

    ध्यान रखने वाली बात

    यह स्टडी सितंबर में जारी हुई थी। उस समय गूगल का जेमिनी 3 प्रो लॉन्च नहीं हुआ था और न ही एक्सएआई के ग्रोक 4.1 मॉडल्स उपलब्ध थे।

    क्या कहता है नतीजा?

    जेमिनी 2.5 प्रो का टॉप पर होना अब आम बात हो गई है। लेकिन चैटजीपीटी का टॉप 5 में भी न आ पाना और अन्य मॉडल्स से पीछे रह जाना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है। शोधकर्ताओं ने इसकी वजह साफ नहीं बताई, बस इतना कहा कि जेमिनी 2.5 प्रो ने लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें