बड़ी कार्रवाई: 80 लाख सिम कार्ड हुए बंद, लिए गए थे फर्जी डॉक्यूमेंट पर, AI ने की मदद
दूरसंचार विभाग (DoT) ने एआई का उपयोग करते हुए 80 लाख से अधिक फर्जी दस्तावेजों पर जारी किए गए सिम कार्ड को बंद कर दिया है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों में इन सिम कार्डों के उपयोग को रोकना है।

विस्तार
भारत सरकार ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए फर्जी सिम कार्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कदम को डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने एआई का उपयोग करते हुए 80 लाख से अधिक फर्जी दस्तावेजों पर जारी किए गए सिम कार्ड को बंद कर दिया है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों में इन सिम कार्डों के उपयोग को रोकना है।
फर्जी सिम कार्ड के अलावा, सरकार ने 6.78 लाख ऐसे मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए हैं, जो सीधे साइबर अपराध में शामिल थे। यह कदम डिजिटल धोखाधड़ी पर व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है, जो टेलीकॉम सेवाओं को सुरक्षित बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।
दूरसंचार विभाग ने फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकृत मोबाइल नंबरों का पता लगाने के लिए एआई आधारित उपकरणों का उपयोग किया। इस पहल के तहत 78.33 लाख फर्जी मोबाइल नंबरों की पहचान की गई, जिन्हें अब निष्क्रिय कर दिया गया है। विभाग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स" (पूर्व में ट्विटर)के माध्यम से दी है।
- Year End 2024: WhatsApp में इस साल आए टॉप फीचर्स, Meta AI से लेकर स्टेटस टैग तक
- DeepFake: एलन मस्क भी नहीं बच पाए, वायरल हुआ उनका डीपफेक वीडियो, ऐसे करें पहचान
- iPhone 17 Air: प्रो मॉडल से कम होगी iPhone 17 Air की कीमत, फोल्डेबल फोन भी लॉन्च करेगा एपल
- Type-C चार्जर के पीछे क्यों पागल है दुनिया, क्या है इसमें खास