5G Auction: इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5जी की सेवा, पूरी लिस्ट देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

लॉन्चिंग से पहले दूरसंचार विभाग ने 13 ऐसे शहरों की लिस्ट जारी की है जहां सबसे पहले 5जी को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इन शहरों के नाम...

5G Spectrum Auction These 13 Cities Will Get 5G Services First
5G Network - फोटो : pixabay

    विस्तार

    दो साल तक चले ट्रायल के बाद अब भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हो गई है। 5जी के ट्रायल के दौरान रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने हिस्सा लिया था लेकिन अब आखिरी नीलामी में एक और नई कंपनी अडानी ग्रुप की शामिल हो गई है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी का नाम Adani Data Network है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अक्तूबर 2022 तक देश में 5जी नेटवर्क का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू हो जाएगा, हालांकि प्लान की कीमत कितनी होगी, यह अभी एक राज ही है। लॉन्चिंग से पहले दूरसंचार विभाग ने 13 ऐसे शहरों की लिस्ट जारी की है जहां सबसे पहले 5जी को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इन शहरों के नाम...

    1. बेंगलुरु
    2. दिल्ली
    3. हैदराबाद
    4. गुरुग्राम
    5. लखनऊ
    6. पुणे
    7. चेन्नई
    8. कोलकाता
    9. गांधीनगर
    10. जामनगर
    11. मुंबई
    12. अहमदाबाद
    13. चंडीगढ़

    वैसे तो निजी कंपनियां दिल्ली, मुंबई, पुणे और गुरुग्राम जैसे कई शहरों में 5जी की टेस्टिंग कर रही हैं लेकिन ट्राई ने पहली बार भोपाल में 5जी की टेस्टिंग की है। इस टेस्टिंग से यह पता किया जा रहा है कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (टीएसपी) द्वारा यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी देने के लिए शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। भोपाल में ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्ट्रीट लाइट पोल, स्मार्ट पोल, डायरेक्शन बोर्ड, होर्डिंग, फुट ओवर ब्रिज और सिटी बस शेल्टर जैसे स्ट्रीट फर्नीचर का इस्तेमाल 5G के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया गया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें