Year Ender 2023: माइक्रोसॉफ्ट ने बंद कर दिए Windows 11 के पांच फीचर्स, WordPad भी है लिस्ट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

इस साल भी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के साथ कई सारे बदलाव किए हैं। इस साल माइक्रोसॉफ्ट ने कई सारे एप्स भी बंद किए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम इसी की बात करेंगे कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल यानी साल 2023 में अपने कौन-कौन से एप बंद किए हैं...

विज्ञापन
5 Windows 11 features Microsoft killed in 2023 including wordpad
Windows 11 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Microsoft अपने पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 11 (Windows 11) को नए फीचर्स के साथ लगातार अपडेट कर रहा है। इस साल भी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के साथ कई सारे बदलाव किए हैं। इस साल माइक्रोसॉफ्ट ने कई सारे एप्स भी बंद किए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम इसी की बात करेंगे कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल यानी साल 2023 में अपने कौन-कौन से एप बंद किए हैं...

    WordPad को विंडोज 95 के साथ 1995 में लॉन्च किया गया था। यह एक टेक्स्ट एडिटर एप है जिसमें कई सारे फीचर्स हैं। अब कंपनी इसे बंद करने जा रही है। WordPad के लिए आखिरी अपडेट Windows 8 के साथ जारी किया गया था। कंपनी इसे किसी भी वक्त बंद कर सकती है।

    विज्ञापन

    Microsoft अपने मेल एंड कैलेंडर एप को भी बंद करने जा रही है। फिलहाल तो यह एप Outlook के साथ दिख रहा है लेकिन इसके साथ एक पॉपअप वॉर्निंग भी आ रहा है जिस पर यूजर्स से Outlook client पर स्विच करने के लिए कहा जा रहा है। इस एप को 2024 के अंत तक बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें