भारतीय हैकर्स ने की 200 पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

पुलवामा अटैक के बाद भारतीय हैकर्स ने करीब 200 पाकिस्तानी वेबसाइट को हैक कर लिया है। हैक हुई पाकिस्तानी वेबसाइट्स में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की भी वेबसाइट शामिल हैं। हैकिंग के अलावा कई वेबसाइट्स में हैकर्स ने रैनसमवेयर भी इंजेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस काम को I~Crew नाम की हैकिंग टीम ने अंजाम दिया है।
हैकर्स ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आतंकी घटनाएं नहीं रुकती हैं तो वे पाकिस्तानी साइबर को तबाह कर दिया जाएगा। हैकर्स ने इन 200 पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर हैकिंग के बाद तिरंगा झंडा लगा दिया है।
साथ ही हैकर्स ने घटना के विरोध में 200 पाकिस्तानी वेबसाइटों के होम पेज पर जलती हुई मोमबत्ती लगा दिया है। हैकरों ने इन वेबसाइट्स पर यह भी लिखा है, 'हम 14/02/2019 कभी नहीं भूलेंगे। हम माफ कर दें? हम भूल जाएं? भारत कभी नहीं भूल सकता!
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों शहीद हुए हैं। इसके बाद से देश में अलग-अलग जगहों पर लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।