Data Leak: 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक! कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? तुरंत बदलें सेटिंग्स

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 11 Jan 2026 12:09 PM IST
सार

Instagram Data Leak:

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक साइबर अलर्ट सामने आया है। दुनियाभर में 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक होने का दावा किया गया है। जानिए आप अपने अकाउंट को ठगों से कैसे बचा सकते हैं।

विज्ञापन
1.75 crore Instagram users Data leaked Is your account affected Change your settings immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    विस्तार

    जानी-मानी साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes की एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसने सोशल मीडिया यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स का निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग गया है। साइबर सुरक्षा फर्म मालवेयर बाइट्स ने दावा किया है कि यह डेटा Breach Forums प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर फिशिंग और साइबर हमलों का खतरा बढ़ गया है।

    टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस डेटा लीक के पीछे सोलोनिक नाम के हैकर का हाथ बताया जा रहा है। Malwarebytes ने अपनी रूटीन डार्क वेब स्कैनिंग के दौरान पाया कि सात जनवरी 2026 को बड़ी JSON और TXT फाइलें अपलोड की गई थीं। माना जा रहा है कि यह डेटा 2024 में इंस्टाग्राम एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) में हुई। स्कैमर्स ने इसी खामी का फायदा उठाया और डेटा चुरा लिया था।

    विज्ञापन

    लीक हुए डेटा में क्या-क्या शामिल है?

    ये भी पढ़े: Tech Explained: AI आपकी मदद नहीं, अब कर रहा है ठगी; जानिए 'वाइब स्कैमिंग' का खतरनाक सच अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत करें ये 5 काम

    यदि आप भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं, तो बिना देरी किए इन सुरक्षा उपायों को अपना ले।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें:सिर्फ SMS के भरोसे न रहें, गूगल ऑनटेंटिकेशन या माइक्रोसॉफ्ट ऑनटेंटिकेशन जैसे एप का उपयोग करके 2FA सक्रिय करें।
    • पासवर्ड बदलें:अपने अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड सेट करें जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का मिश्रण हो।
    • संदिग्ध लिंक से बचें:अगर आपको कोई ईमेल या मैसेज आता है जिसमें अकाउंट वेरिफिकेशन या में कॉपीराइट उल्लंघन का दावा किया गया हो, तो उस पर क्लिक न करें।
    • लॉगिन एक्टिविटी चेक करें:इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाकर लॉगिन एक्टिविटी चेक करें कि कहीं कोई अंजान डिवाइस आपके अकाउंट में लॉग-इन तो नहीं है।
    • ईमेल की प्रामाणिकता जांचें:अगर आपको इंस्टाग्राम से ओटीपी या पासवर्ड रीसेट करने का ईमेल आया है, तो उस ईमेल पर आएं लिंक पर क्लिक न करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें