YouTube: यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाए 56 लाख वीडियो, इनमें से 17 लाख भारत के, जानें क्या है वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 30 Nov 2022 03:35 PM IST
सार

वैश्विक स्तर पर यूट्यूब ने कंपनी के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अपने मंच से 56 लाख वीडियो को हटाया है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मशीन द्वारा पकड़े गए वीडियोज में से 36 प्रतिशत को तत्काल हटा दिया गया है।

विज्ञापन
YouTube Removes More Than 56 Lakh Videos for Violating Community Guidelines
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने कंपनी के सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते अपने प्लेटफॉर्म से करीब 56 लाख वीडियोज को हटा दिया है। इसमें से अकेले एक-तिहाई करीब 17 लाख वीडियो भारत में हटाए गए हैं। यूट्यूब ने अपनी 2022 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बता दें कि यूट्यूब ने पिछली तिमाही में क्रंमश: 13 लाख और 11 लाख वीडियो भारत से हटाए थे।

    वैश्विक स्तर पर यूट्यूब ने कंपनी के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अपने मंच से 56 लाख वीडियो को हटाया है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मशीन द्वारा पकड़े गए वीडियोज में से 36 प्रतिशत को तत्काल हटा दिया गया है। इन वीडियोज पर एक भी व्यूज नहीं थे। वहीं 31 प्रतिशत वीडियो पर 1 से 10 व्यूज मिले थे। कंपनी ने कहा कि दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते करीब 73.7 करोड़ कमेंट्स को भी डिलीट किया गया है।

    विज्ञापन

    यूट्यूब के आंकड़े बताते हैं कि 99 फीसदी कमेंट्स पर उसके ऑटोमेटेड सिस्टम ने ही अलर्ट जारी कर दिया था जिसके बाद इन कमेंट्स को डिलीट कर दिया है। जबकि 1 फीसदी कमेंट्स को यूजर्स की शिकायत पर हटाया गया है। साल की तीसरी तिमाही में हटाई गई सबसे ज्यादा वीडियो की संख्या के मामले में भारत के साथ इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्राजील और रूस ने भी टॉप 5 में जगह बनाई है। बता दें कि भारत ने यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने वाले देशों की लिस्ट में लगातार 11 तिमाहियों तक टॉप किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें