X से पैसे कमाना अब हुआ बहुत ही आसान, एलन मस्क ने कर दिया बड़ा एलान
एलन मस्क ने X के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में ढील दी है। पहले की तरह ही X से पैसे कमाने के लिए आपके पास 500 फॉलोअर्स होने चाहिए और अकाउंट के साथ ब्लू टिक होना चाहिए। अब जो बड़ा बदलाव हुआ है वह यह है कि ट्वीट इंप्रेशन को 5 मिलियन यानी 50 लाख कर दिया गया है जो कि पहले 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ था।

विस्तार
एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर का नाम बदलकर एक्स (X) किया है। उससे पहले भी एलन मस्क ने X में कई बदलाव किए। एलन मस्क ने हाल ही में भारत में Ads रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत X के यूजर्स को पेमेंट देना शुरू किया है जिसके बाद कई यूजर्स को लाखों रुपये का पेमेंट मिला है। X के एड रेवेन्यू की कुछ शर्तें थीं जिनमें एलन मस्क ने अब एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद X से पैसे कमाना आसान हो गया है। आइए हम आपको नई शर्तों के बारे में बताते हैं।
एलन मस्क ने X के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में ढील दी है। पहले की तरह ही X से पैसे कमाने के लिए आपके पास 500 फॉलोअर्स होने चाहिए और अकाउंट के साथ ब्लू टिक होना चाहिए। अब जो बड़ा बदलाव हुआ है वह यह है कि ट्वीट इंप्रेशन को 5 मिलियन यानी 50 लाख कर दिया गया है जो कि पहले 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ था। X से कमाई करने के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। इसके अलावा पहले 50 डॉलर के बाद ही पेमेंट होता था लेकिन अब 10 डॉलर के बाद ही पेमेंट कर दिया जाएगा।
- सबसे पहले आपको अपने अकाउंट की सेटिंग में जाना होगा।
- अब योर अकाउंट के ठीक नीचे Monetization का विकल्प दिखेगा।
- उस पर क्लिक करने के बाद आपको Subscriptions और Ads revenue sharing के विकल्प दिखेंगे।
- यदि आप सभी शर्तें पूरा करते हैं तो इन दोनों विकल्प पर क्लिक करके बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
- उसके बाद आपको पोस्ट या वीडियो के साथ विज्ञापन दिखेंगे और उसके बदले में आपको पैसे मिलेंगे।
- NavIC: भारतीय जीपीएस से लैस होगी आधार नामांकन किट, अमेरिकी GPS की होगी छुट्टी, अंतरिक्ष विभाग ने की घोषणा
- Vivo V29e जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर
- Facebook अकाउंट के लिए चाहिए मदद! जान लें पूरी प्रोसेस
- अब ट्रैकिंग डिवाइस से नहीं हो सकेगी आपकी जासूसी, गूगल ने जारी किया अननोन ट्रैकिंग अलर्ट फीचर