X Corp Down: एलन मस्क के एक्स कॉर्प की सेवाएं ठप, अपनी ही टाइमलाइन नहीं देख पा रहे यूजर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 17 Sep 2023 01:41 PM IST
सार

X Corp Down होने से यूजर्स अपनी ही टाइमलाइन नहीं देख पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स कॉर्प डाउन की पुष्टि की है। डाउन डिटेक्टर पर लगातार एक्स कॉर्प में समस्या को लेकर शिकायत की जा रही है।

विज्ञापन
X Corp twitter down For Several Users Unable To Loading Tweets On Their Timeline
X Corp Down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स कॉर्प ( पहले Twitter) की सेवाएं रविवार को अचानक से ठप हो गईं। यूजर्स को ट्वीट करने और ट्वीट रिफ्रेश करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स अपनी ही टाइमलाइन नहीं देख पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स कॉर्प डाउन की पुष्टि की है। डाउन डिटेक्टर पर लगातार एक्स कॉर्प में समस्या को लेकर शिकायत की जा रही है।

    डाउन डिटेक्टर ने की पुष्टि

    एलन मस्क के इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफार्म की सेवाएं रविवार दोपहर 12 बजे से डाउन देखी जा रही हैं। डाउन डिटेक्टर पर भी एक्स कॉर्प आउटेज की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। एक्स कॉर्प की वेबसाइट ठप हो गई है। जबकि, एप यूजर्स प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। वेब वर्जन पर यूजर्स को टाइमलाइन देखने तक में दिक्कत का सामना कर रहा है। साथ ही यूजर्स को पोस्ट देखने और पोस्ट सर्च करने तक में एरर दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन

    दो महीने पहले भी ठप हुआ था एक्स कॉर्प

    एक्स कॉर्प होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले एक जुलाई को एक्स वैश्विक स्तर पर ठप पड़ गया था। ऑनलाइन सेवाओं में व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर लगभग 4,000 उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर में आ रही समस्याओं की शिकायत की थी। प्लेटफार्म को कई गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हजारों यूजर्स ने शिकायत की थी कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। यह चौथी बार है जब एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद एक्स डाउन हुआ। कुछ यूजर्स अपनी परेशानी के बारे में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं को शेयर कर रहे थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें