WhatsApp Update: अब खाली नहीं दिखेगी किसी की प्रोफाइल पिक्चर, आ रहा है Auto-Photo फीचर; जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp new profile picture feature:
अक्सर प्राइवेसी या अन्य कई वजहों से यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर हटा देते हैं, जिससे उसी नाम से कई नंबर होने के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब व्हाट्सएप इस खालीपन को भरने की तैयारी में है। जल्द ही, अगर किसी ने फोटो नहीं लगाई है, तो आपके फोन में सेव की गई उनकी तस्वीर अपने आप वहां दिखाई देने लगेगी।जानें कैसे...

विस्तार
WhatsApp blank DP replacement update
: वॉट्सएप iOS बीटा वर्जन (26.12.10.71) पर एक नए प्रोफाइल फोटो रिप्लेसमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर उन संपर्कों के लिए डिफॉल्ट प्लेसहोल्डर (खाली ग्रे आइकन) को हटा देगा, जिन्होंने अपनी डीपी सेट नहीं की है या आपसे छिपा रखी है। इसकी जगह, आपके फोन की एड्रेस बुक या कांटेक्ट लिस्ट में सेव की गई फोटो दिखाई देगी। यह बदलाव केवल आपके डिवाइस तक सीमित रहेगा और सामने वाले की ओरिजिनल सेटिंग्स को प्रभावित नहीं करेगा।
कैसे काम करेगी यह नया फीचर?
1. पहचान होगी अब और भी आसान
व्हाट्सएप का मुख्य उद्देश्य यूजर्स के अनुभव को सरल बनाना है। कई बार एक ही नाम के कई कांटेक्ट होने पर बिना फोटो के सही व्यक्ति को पहचानना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यह मुश्किल खत्म हो जाएगी। इसमें अगर आपने अपने फोन में किसी मित्र की फोटो सेव कर रखी है और उसने वॉट्सएप पर DP नहीं लगाई है, तो एप उस सेव की गई फोटो को प्रोफाइल आइकन के रूप में दिखाएगा।
2. दो मुख्य स्थितियों में मिलेगा फायदा
- खुद की प्रोफाइल के लिए: अगर आपने अपनी कोई DP नहीं लगाई है, तो आपकी सेटिंग्स में आपको वह फोटो दिखेगी जो आपके फोन के एड्रेस बुक में आपकी प्रोफाइल के लिए सेव है। यह केवल आपको दिखाई देगी।
- अन्य यूजर्स के लिए:अगर किसी कांटेक्ट ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स, जैस Nobody के जरिए अपनी फोटो छिपाई है, तब भी व्हाट्सएप आपकी ओर से सेव की गई फोटो को वहां दिखा सकता है। इससे चैट लिस्ट में उन्हें ढूंढना और पहचानना आसान हो जाएगा।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह फीचर आपके डिवाइस की लोकल एड्रेस बुक पर निर्भर करेगा। यह केवल उन्हीं कांटेक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें आपने एड्रेस बुक एक्सेस करने की अनुमति दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फोटो किसी और को दिखाई नहीं देगी। यह केवल आपके पर्सनल इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए है।
कब आएगा यह फीचर?
वर्तमान में, यह फीचर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार iOS के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जो यूजर्स टेस्ट फ्लाइट एप के जरिए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल कर चुके हैं, वे इसे आजमा सकते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में इसे सभी एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।