WhatsApp ने जारी किया नया प्राइवेसी फीचर, अब अनजान लोग नहीं देख पाएंगे आपका फोन नंबर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

WhatsApp के फोन नंबर प्राइवेसी फीचर की मदद से किसी कम्युनिटी से जुड़ते समय यूजर का फोन नंबर सभी मेंबर्स से छिपाया जा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp Phone Number Privacy Feature for Communities Reportedly Rolling Out to Beta Testers
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि चैटिंग और मैसेजिंग के लिए आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर फोन नंबर प्राइवेसी को रोल आउट कर दिया है, जो ग्रुप मेंबर्स से आपका फोन नंबर हाइड कर देता है। इस फीचर को व्हाट्सएप कम्युनिटी और ग्रुप मेंबर की प्राइवेसी को देखते हुए पेश किया गया है। व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetainfo ने इस फीचर को लेकर जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने स्पैम कॉल को साइलेंट करने की सुविधा को जारी किया है।

    व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से किसी कम्युनिटी से जुड़ते समय यूजर का फोन नंबर सभी मेंबर्स से छिपाया जा सकता है। वर्तमान में, कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में कम्युनिटी मेंबर्स की लिस्ट पहले से ही छिपी हुई है, लेकिन यदि कोई यूजर्स रिएक्शन के माध्यम से मैसेज के साथ बातचीत करता है, तो उसका फोन नंबर उजागर हो जाता है। नए प्राइवेसी फीचर के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी मैसेज में रिएक्शन देने के बाद भी आपका फोन नंबर हाइड ही रहे। यानी अन्य कम्युनिटी यूजर्स आपका फोन नंबर नहीं देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    कथित तौर पर "फोन नंबर प्राइवेसी" नामक फीचर को सभी एंड्रॉयड और आईओएस बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि वह सभी यूजर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी फीचर को कब लाइव किया जाएगा। व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी एंड्रॉयड और आईओएस बीटा टेस्टर्स के लिए क्रमशः एंड्रॉयड वर्जन 2.23.14.19 के लिए व्हाट्सएप बीटा और आईओएस के लिए आईओएस 23.14.0.70 बीटा वर्जन के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें