Whatsapp में जल्द आ रहे हैं ये कमाल के फीचर्स, नए अपडेट के बाद नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट
यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप एक और नया फीचर लेकर आया है जिसमें यूजर अपनी चैट को और अधिक सुरक्षित कर सकता है। व्हाट्सएप ने थोड़े समय पहले ही एक साथ दो स्मार्टफोन में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने जैसे फीचर को शामिल करने की घोषणा भी की थी।

विस्तार
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) पर आपको जल्द नया फीचर मिलने वाला है। व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और अपग्रेड देता रहता है। अब यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप एक और नया फीचर लेकर आया है जिसमें यूजर अपनी चैट को और अधिक सुरक्षित कर सकता है। व्हाट्सएप ने थोड़े समय पहले ही एक साथ दो स्मार्टफोन में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने जैसे फीचर को शामिल करने की घोषणा भी की थी। चलिए जानतें हैं इस नए फीचर के बारे में...
व्हाट्सएप ने इस नए फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि हम आपको व्हाट्सएप पर और अधिक सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना चाहते हैं। इसके लिए हम व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) फीचर में एक और नए फीचर को शामिल कर रहे हैं, इससे व्हाट्सएप यूजर्स की चैट को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस फीचर में व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा।
व्हाट्सएप के इस फीचर को जल्द जारी कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप अपनी चैट को सेफ रख सकते हैं। इससे पहले व्यू वन्स मैसेज फीचर को भी यूजर्स की प्रायवेसी को ध्यान में रखकर लाया गया था, इस फीचर से किए गए मैसेज को केवल एक बाद ही देखा जा सकता था। व्हाट्सएप के आगामी फीचर के बाद यूजर्स की प्रायवेसी को और ज्यादा सुरक्षा मिलने वाली है। नए फीचर्स के बाद व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) से किए गए मैसेज को व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट्स के लिए ब्लॉक कर देता है, फिर अन्य यूजर उसको सिर्फ एक बार देख सकता है। अन्य यूजर उस मैसेज को न सेव कर सकेगा और न उसका स्क्रीनशॉट्स ले सकेगा।