WhatsApp: अब चैटिंग होगी और मजेदार, इमोजी टाइप करते ही सामने आ जाएंगे स्टिकर्स, जानें कैसे काम करेगा यह फीचर

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 07 Mar 2026 02:52 PM IST
सार

WhatsApp new feature:

व्हाट्सएप ने चैटिंग को सुपरफास्ट और एक्सप्रेसिव बनाने के लिए एक शानदार स्टिकर सजेशन फीचर रोलआउट किया है। अब आपको स्टिकर्स ढूंढने के लिए कीबोर्ड में घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। बस एक इमोजी टाइप करें और व्हाट्सएप खुद आपको उससे मिलते-जुलते बेहतरीन स्टिकर्स दिखा देगा। जानिए इस नए जबरदस्त फीचर के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
WhatsApp New Feature: Get Auto Sticker Suggestions Just Typing Emojis Chatting Got Faster Fun
व्हाट्सएप न्यू स्टीकर फीचर - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में लगातार नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है जो चैटिंग को पहले से ज्यादा तेज और मजेदार बना सकता है। इस नए फीचर के तहत अब यूजर्स को स्टिकर खोजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    इमोजी टाइप करते ही दिखेंगे स्टिकर

    नए फीचर की खास बात यह है कि जब भी यूजर चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेगा, उसी भावना या रिएक्शन से जुड़े स्टिकर तुरंत दिखाई देने लगेंगे। जैसे मान लीजिए आपने हंसने वाला इमोजी टाइप किया, तो आपके सामने फनी स्टिकर सजेशन आ जाएंगे। दिल वाला इमोजी डालने पर प्यार से जुड़े स्टिकर और थंब रिएक्ट करने पर उससे संबंधित स्टीकर आ जाएगा। फिर यूजर इनमें से किसी भी स्टिकर पर टैप करके सीधे चैट में भेज सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Meta: इंडोनेशिया सरकार की मेटा को चेतावनी, फेक न्यूज और जुआ नहीं रोका तो लगेगा बैन; बच्चों के लिए नए नियम लागू

    क्या ये सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध?

    नहीं, फिलहाल ये आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये नया फीचर WhatsApp for iOS के लेटेस्ट अपडेट में जोड़ा गया है। एप का नया वर्जन 26.8.76 है। हालांकि धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो जाएगा। अगर आपके पास आईफोन है और अभी ये फीचर आपके फोन में नहीं तो आने वाले अपडेट में यह एक्टिव हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शो मोर रिजल्ट से मिलेंगे और स्टिकर

    अगर यूजर को दिखाई दे रहे स्टिकर से ज्यादा विकल्प चाहिए, तो शो मोर रिजल्ट पर टैप करके और भी स्टिकर देखे जा सकते हैं। इसमें व्हाट्सएप के बिल्ट-इन स्टिकर, थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक शामिल हो सकते हैं। इससे यूजर को ज्यादा विकल्प मिलते हैं और चैटिंग और भी मजेदार हो जाती है।

    व्हाट्सएप में लगातार जुड़ रहे नए फीचर्स

    हाल के महीनों में मेटा प्लेटफॉर्म ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है। साथ ही कुछ और अपडेट भी चर्चा में रहे हैं, जैसे ग्रुप मैसेज हिस्ट्री नए ग्रुप में जुड़ने वाले यूजर्स पुराने मैसेज देख सकते हैं। जैसे चैटिंग के लिए बेहतर प्राइवेसी फीचर्स। इसके अलावा व्हाट्सएप रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कुछ और फीचर्स पर भी काम कर रही है। जल्द ही यूजर्स को सिम बाइंडिंग आधारित सुरक्षा फीचर, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल, ज्यादा कस्टमाइजेशन वाले फीचर्स मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में एक पेड सर्विस भी लॉन्च हो सकती है, जिसमें यूजर्स को अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें