Whatsapp: आम जिंदगी के लिए कितना जरूरी है व्हाट्सएप, भारत में कितने लोग करते हैं इस्तेमाल?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Oct 2022 02:53 PM IST
सार

भारत में करीब 487 मिलियन यानी करीब 48.9 करोड़ लोग चैटिंग और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। यानी भारत में व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं

विज्ञापन
Whatsapp: How important WhatsApp for common life how many users in India
whatsapp new - फोटो : istock

    विस्तार

    भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ सहित लगभग पूरे देख में मंगलवार को व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हो गई थीं। इससे करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई हजारों यूजर्स ने व्हाट्सएप डाउन को लेकर ट्विटर पर शिकायत भी की हैं।

    भारत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हो गई थीं। बता दें कि भारत में करीब 487 मिलियन यानी करीब 48.9 करोड़ लोग चैटिंग और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। यानी भारत में व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Whatsapp Down: दो घंटे बाद चालू हुआ व्हाट्सएप, यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही थी दिक्कत

    व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने से कई करोड़ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारत में लगभग हर वर्ग और हर उम्र के लोगों तक व्हाट्सएप की पहुंच है। आम आदमी से लेकर कई ऑर्गेनाइजेशन और अब ग्रुप कॉल तक में व्हाट्सएप का इस्तेमाल होने लगा है। यानी व्हाट्सएप का ठप होना हर वर्ग की आम जिंदगी को काफी प्रभावित करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2009 में लॉन्च हुआ था व्हाट्सएप

    व्हाट्सएप को साल 2009 में पहली बार पेश किया गया था। इसके बाद से ही इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। साल 2014 में फेसबुक ने व्हाट्सएप को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा और अब ये दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर एप बन गया है। व्हाट्सएप के दुनियाभर में करीब 2 बिलियन यानी 2 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं।

    हर साल कई अकाउंट बंद करता है व्हाट्सएप

    बता दें कि कंपनी ने अगस्त में ही 23 लाख अकाउंट को केवल एक महीने में ही बैन किया था। इसी तरह कंपनी हर महीने कई लाख अकाउंट को बैन करती है। यदि साल भर का आंकड़ा देखा जाए तो व्हाट्सएप पर बैन होने वाले अकाउंट की संख्या करोड़ों में होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें