Threads के यूजर्स में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई मशहूर हस्तियां शामिल, एक दिन में हुए करोड़ों डाउनलोड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 07 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

थ्रेड्स एप को एक दिन में ही 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अब इस लिस्ट में एस जयशंकर सहित शीर्ष मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Union ministers chief ministers and celebrities among users of Meta Threads app
Threads - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा ने कल 6 जुलाई को अपने नए माइक्रो ब्लॉगिंग एप Threads को पेश किया है। इस एप को काफी पसंद किया जा रहा है। मेटा ने इस एप को ट्विटर की टक्कर में पेश किया है। थ्रेड्स एप को एक दिन में ही 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अब इस लिस्ट में एस जयशंकर सहित कई शीर्ष मंत्री, अरविंद केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री, माधुरी दीक्षित, शिखर धवन और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हो गईं हैं।

    ट्विटर प्रतिद्वंद्वी एप ने दो दिनों के भीतर 50 मिलियन से अधिक साइन-अप जुटाए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री नए लॉन्च किए गए टेक्स्ट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा थ्रेड्स में यूजर्स बन गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी थ्रेड्स पर अपना अकाउंट बनाया है। प्लेटफार्म पर शामिल होने वाले अन्य केंद्रीय मंत्रियों में प्रल्हाद जोशी, गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

    विज्ञापन

    थ्रेड्स को एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीधे प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है। इस एप ने अपने लॉन्च के 24 घंटों के भीतर 30 मिलियन यूजर्स प्राप्त किए। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने आधिकारिक थ्रेड्स अकाउंट पर इसकी घोषणा की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी शामिल हुए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें