वेरिफाई अकाउंट्स की जांच कर रहा Twitter, कई यूजर्स के लिए ब्लू टिक गायब

Twitter ने कहा है कि वह अपने ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को रिव्यू कर रहा है और इस दौरान कुछ कुछ अकाउंट्स का ब्लू टिक (वैरिफिकेशन बैज) भी वापस लिया जा सकता है। वहीं कुछ यूजर्स के ब्लू टिक को हटा भी दिया गया है। इस बारे में यूजर्स को एक मेल के जरिए जानकारी दी गई है।
ट्विटर
ने एक ट्वीट के जरिए भी इसकी जानकारी दी है। ट्विटर ने अपने ट्वीट में कहा है, 'हम नए ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन अकाउंट्स का वेरिफिकेशन रद्द कर दिया जाएगा जो हमारी नई गाइडलाइंस को फॉलो नहीं कर रहे हैं। हमें अपने नए वेरिफिकेशन प्रोग्राम पर गर्व है।'
क्या है ट्विटर की नई गाइडलाइंस?

किसी का डिस्प्ले नेम या बायोडाटा बदलकर और जान-बूझकर लोगों को गुमराह।हिंसक या खतरनाक वीडियो या फोटो या ट्वीट शेयर करनासुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले ट्वीट या वीडियोबाल यौन शोषण को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं।गाली-गलौज या नफरत फैलाने वाले ट्वीट ना करें।
Twitter ने बंद किया है वेरिफिकेशन प्रोसेस
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में ही ट्विटर ने अकाउंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को कुछ दिन के लिए बंद करने की घोषणा की है। हाल ही में वर्जिनिया में व्हाइट सुप्रीमैसिस्ट रैली के आयोजकों का अकाउंट वैरिफाई कर दिया था, जिसे लेकर लोगों ने काफी बवाल काटा था।