अब लाइक नहीं कर पाएंगे ट्वीट, ट्विटर करने जा रहा है बड़ा बदलाव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 30 Oct 2018 01:19 PM IST
Twitter To removing 'Like' Button but Not now
Twitter

    Twitter ने कंफर्म कर दिया है कि वह दिल के आकार वाले लाइक बटन को हटाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी को ट्विटर पर दिया गया लाइक बटन पसंद नहीं है। बता दें कि जैक ने कुछ दिन पहले ही लाइक बटन को हटाने की बात कही थी, वहीं ट्विटर के इस फैसले पर यूजर्स काफी नाराज हैं। ट्विटर यूजर्स का कहन है कि ट्विटर से लाइक बटन हट जाने के बाद सिर्फ दो ही बटन री-ट्वीट और रिप्लाई ही बचेंगे।

    @TwitterComms के एक ट्वीट में कहा गया है, 'हम पिछले कुछ महीनों से नई सेवा के बारे में सोच रहे हैं ताकि यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव दिया जा सके। हमारे इस बदलाव में लाइक बटन भी शामिल है, हालांकि फिलहाल यह शुरुआती चरण में है और हमारे पास लाइक बटन को हटाने के लिए कोई तय तारीख भी नहीं है।'

    बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2015 में लाइक बटन को स्टार आकार वाले फेवरेच बटन के बदले लांच किया था। इस खबर के आने के बाद से ट्विटर यूजर्स का कहना है कि लाइक बटन के जरिए किसी ट्वीट पर वे अपनी सहमति जाहिर करते थे और दूसरे को सपोर्ट करते थे। वहीं ट्विटर के वाइस प्रेजिडेंट ब्रैंडन बॉरमैन ने भी कहा है कि अभी लाइक बटन को फौरन नहीं हटाया जा रहा है। इसे हटाये जाने में अभी वक्त है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें