एलन मस्क का एलान, अब ट्विटर वीडियो पर भी मिलेगा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड और शेयर करने का फीचर जारी किया है, हालांकि यह फीचर केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है यानी यदि आप पैसे देकर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तब आप 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड कर सकेंगे।

विस्तार
एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड और शेयर करने का फीचर जारी किया है, हालांकि यह फीचर केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है यानी यदि आप पैसे देकर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तब आप 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड कर सकेंगे।
अब एलन मस्क ने इस वीडियो शेयरिंग फीचर में एक और बदलाव किया है। एलन मस्क ने कहा है कि जल्द ही ट्विटर के वीडियो के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड मिलेगा जिसका फायदा यह होगा कि वीडियो को स्टॉप किए बिना भी टाइमलाइन को स्क्रॉल किया जा सकेगा। इसके अलावा वीडियो को 15 सेकेंड तक रिवाइंड भी किया जा सकेगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि PiP मोड सभी के लिए होगा या सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए होगा।
इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर ने एंक्रिप्टेड मैसेजिंग की शुरुआत की है और जल्द ही ट्विटर पर वॉयस और वीडियो कॉल का फीचर आने वाला है। ट्विटर ने हाल ही में क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए eToro के साथ साझेदारी की है जिसका फायदा ट्विटर के करीब 450 मिलियन यूजर्स को मिलेगा।
आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने सीईओ के पद से इस्तीफा दिया है और लिंडा याकरिनो को अब यह पद दिया गया है। अगले छह हफ्तों में लिंडा अपना पद संभालेंगी। लिंडा वर्तमान में एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख हैं।
- Meta: कंपनियों को बदलनी होगी डाटा भेजने की प्रक्रिया, मेटा ने कहा- जुर्माने के खिलाफ करेंगे अपील
- Fact Check: क्या वाकई अमेरिका के पेंटागन कॉम्प्लेक्स में हुआ धमाका? जानें सोशल मीडिया पर वायरल खबर की सच्चाई
- WhatsApp Edit Message: व्हाट्सएप पर सेंड करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज, जारी हुआ फीचर, ऐसे करेगा काम
- iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत