नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा Twitter, कर सकेंगे 2500 शब्दों में ट्वीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jun 2022 11:41 AM IST
सार

Twitter Write नाम के वेरिफाइड हैंडल से एक जिफ फाइल को ट्वीट किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्विटर में Write नाम से मीनू जुड़ा है। इस पर क्लिक करके आप लंबा ब्लॉग लिख सकते हैं।

विज्ञापन
Twitter testing 2500 character limit for a post details here
twitter write - फोटो : twitter write

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter अब माइक्रो नहीं रहा है। ट्विटर धीरे-धीरे ट्वीट करने की शब्द सीमा को बढ़ा रहा है। शुरुआत में ट्विटर के शब्दों की सीमा 140 थी जिसे बाद में 280 किया गया और अब कंपनी 2500 शब्दों की टेस्टिंग कर रही है। इस नए फीचर की जानकारी एक ट्वीट से मिली है, हालांकि ट्विटर ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। कायदे से देखा जाए तो ट्विटर अब माइक्रो से पुल ब्लॉगिंग साइट में बदल रहा है।

    Twitter Write नाम के वेरिफाइड हैंडल से एक जिफ फाइल को ट्वीट किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि ट्विटर में Write नाम से मीनू जुड़ा है। इस पर क्लिक करके आप लंबा ब्लॉग लिख सकते हैं। नए फीचर के आने के बाद किसी ब्लॉग की तरह ट्विटर पर भी कवर फोटो के साथ 2,500 शब्दों में ब्लॉग लिख सकेंगे। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल अमेरिका, कनाडा और घाना में हो रही है।

    विज्ञापन

    ट्विटर सर्किल फीचर की हो रही टेस्टिंग

    ट्विटर एक नए फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है। Twitter के इस फीचर का नाम सर्किल है। ट्विटर सर्किल फीचर आने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि आपका ट्वीट किसे दिखेगा और किसे नहीं। दरअसल ट्विटर का यह फीचर आपको एक ग्रुप या सर्किल बनाने की सुविधा देता है जिसके आपके ट्वीट आपके द्वारा बनाए गए ग्रुप में ही दिखेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सर्किल में रख सकेंगे 150 लोगों को

    Twitter की टेस्टिंग के मुताबिक सर्किल फीचर के आने के बाद इसमें अधिकतम 150 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। ट्विटर का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड्स फीचर्स जैसा ही है। सीधे शब्दों में कहें तो आप अपने कुछ खास ट्वीट के लिए फॉलोअर्स तय कर सकेंगे जिसके बाद आपका वह ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा। ट्विटर का यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि सर्किल में शामिल लोग ही किसी ट्वीट पर रिप्लाई कर पाएंगे या फिर लाइक या री-ट्वीट कर पाएंगे

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें