Twitter DM: ट्विटर ने मैसेज के लिए पेश किया यह खास फीचर, एलन मस्क ने कहा- इस्तेमाल करें लेकिन भरोसा न करें
सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड पर्सनल मैसेज के लिए Twitter का पहला कदम है। यानी अब ट्विटर पर किए गए मैसेज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकेंगे।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग एप ट्विटर (Twitter) ने गुरुवार को प्लेटफॉर्म पर मैसेज सुविधा को सुरक्षित करने के लिए एन्क्रिप्टेड डीएम (पर्सनल मैसेज) फीचर को लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज का सपोर्ट करने के अपने लक्ष्य में ट्विटर का पहला कदम है। हालांकि, इसके साथ कई लिमिटेशन भी लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि केवल वेरिफाइड यूजर्स ही एन्क्रिप्टेड चैट शुरू कर सकते हैं, जबकि ट्विटर वर्तमान में एप पर एन्क्रिप्टेड ग्रुप मैसेज का सपोर्ट नहीं करता है।
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने गुरुवार को एन्क्रिप्टेड डीएम सुविधा की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज का प्रारंभिक वर्जन अभी लॉन्च किया गया है। इसे इस्तेमाल करें लेकिन अभी इस पर भरोसा न करें।"
ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जैसे चैटिंग सुविधा देने पर ध्यान केंद्रित कर कहा है, जिसमें यूजर्स की पर्सनल चैट सुरक्षित रह सके। सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड पर्सनल मैसेज के लिए यह कंपनी का पहला कदम है। यानी अब ट्विटर पर किए गए मैसेज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकेंगे।
हालांकि, इस पर कई लिमिटेशन्स लगाए गए हैं। जैसे इस फीचर्स को केवल वेरिफाइड यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी यह फीचर आम यूजर्स के लिए नहीं है। वहीं कंपनी के मुताबिक, एन्क्रिप्टेड बातचीत तक पहुंच रखने वाले डिवाइसों की संख्या पर भी लिमिट सेट की गई है।