क्या अब ट्विटर में खत्म हो गया एलन मस्क 'खौफ', मीटिंग में बोलते रहे मस्क, कर्मचारी घर चले गए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Nov 2022 01:34 PM IST
सार

गुरुवार को ट्विटर के ऑफिस में मीटिंग हो रही थी। मीटिंग में एलन मस्क बोल रहे थे लेकिन कोई कर्मचारी सुनने के लिए नहीं था।

विज्ञापन
Twitter Employees Left Meeting As Elon Musk Continued Speaking
Elon Musk - फोटो : ANI

    विस्तार

    एलन मस्क जब से Twitter के मालिक बने हैं, तब से हर रोज नए-नए किस्से सामने आ रहे हैं। मालिक बनने के तुरंत बाद एलन मस्क ने सीईओ समेत कई लोगों को नौकरी से निकाला और उसके बाद से महज एक महीने के अंदर 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। एक कर्मचारी को तो एलन मस्क ने ट्वीट का रिप्लाई करने के कारण ही निकाल दिया। अब खबर है कि गुरुवार को ट्विटर के ऑफिस में मीटिंग हो रही थी। मीटिंग में एलन मस्क बोल रहे थे लेकिन कोई कर्मचारी सुनने के लिए नहीं था। हैरान करने वाली बात यह है कि मीटिंग के बीच में ही कई कर्मचारी मीटिंग छोड़कर ऑफिस से बाहर चले गए।

    नौकरी से निकाले जाने के बाद एलन मस्क ने कई लोगों को वापस बुलाया था। मस्क ने कहा था कि कोई चाहे तो कंपनी में वापसी कर सकता है, लेकिन यदि कोई वापसी से मना करता है तो उसे तीन महीने की सैलरी नहीं मिलेगी। यह मीटिंग इसी संदर्भ में बुलाई गई थी और लोगों को फैसला लेने के लिए डेडलाइन दी गई थी। मीटिंग में एलन मस्क ने कहा था कि हम जीतेंगे और इस जीत का अगर कोई हिस्सा बनना चाहता है तो वह ज्वाइन कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर में जो लोग बचे हैं, उन्हें यह तय करने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है कि वे ट्विटर के साथ रहना चाहते हैं या नहीं।

    विज्ञापन

    एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। कुछ कर्मचारियों को एलन मस्क ने खुद निकाला है और कुछ अपने-आप इस्तीफा देकर जा रहे हैं। लगातार हो रहे इस्तीफे के बीच Twitter ने अपने कई दफ्तर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर #RIPTwitter, #TwitterDown, Mastodon और Myspace ट्रेंड कर रहे हैं। इन इस्तीफे में कई इंजीनियर और डेवलपर्स शामिल हैं जो बग फिक्स कर रहे थे और सर्विस आउटेज को कंट्रोल कर रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें