Edit Tweet feature: ट्विटर में जारी किया ट्वीट एडिट फीचर्स, पहले इन देशों को मिलेगी सुविधा
Edit Tweet फीचर्स का इंतजार दुनियाभर के यूजर्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स ट्वीट करने के बाद दोबारा उसे एडिट कर सकता है, हालांकि यूजर्स ट्विटर एडिट बटन का इस्तेमाल अधिकतम 5 बार ही कर सकेंगे।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने नए फीचर Edit Tweet फीचर्स को ब्लू सब्सक्राइबर के लिए जारी कर दिया है। बता दें कि ट्विटर ने हाल ही इस फीचर का एलान किया था। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर्स को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के लिए रोलआउट किया है। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर्स को जल्द अमेरिका के लिए भी जारी किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने भारत में एडिट फीचर्स को जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें इस फीचर्स का इंतजार दुनियाभर के यूजर्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स ट्वीट करने के बाद दोबारा उसे एडिट कर सकता है, हालांकि यूजर्स ट्विटर एडिट बटन का इस्तेमाल अधिकतम 5 बार ही कर सकेंगे। वहीं इस फीचर्स में यूजर्स को पहले 30 मिनट तक ही ट्वीट को एडिट करने की सुविधा मिलेगी।
इस फीचर्स में यूजर्स को पहले 30 मिनट तक ही ट्वीट को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। 30 मिनट के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट नहीं कर सकेंगे। ट्विटर के अनुसार एडिट होने के बाद ट्वीट आईकन के रूप में दिखेगा, जिसमें अन्य यूजर्स को यह जानकारी मिल सके कि ऑरिजनल ट्वीट को मॉडीफाई किया गया है। साथ ही ट्वीट के एडिट करने के टाइम को भी अन्य यूजर्स देख सकेंगे।