Twitter Edit Feature: अब ट्वीट भी कर सकेंगे एडिट, माननी होगी यह शर्त

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
सार

ट्विटर इंडिया ने खुद इस फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा था कि हम अपने नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं, साथ ही हम ये भी चैक कर रहे हैं कि यूजर्स कैसे इस फीचर्स का मिसयूज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Twitter Edit Feature New Edit Tweet Feature Limited To 5 Times And Under 30 Minutes after tweet
Twitter Down - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter) ने हाल ही अपने नए फीचर Edit Tweet का एलान किया था। इस फीचर्स का इंतजार दुनियाभर के यूजर्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। अब इस फीचर को लेकर ट्विटर की नई जानकारी सामने आई है, जिसमें यूजर्स ट्विटर एडिट बटन का इस्तेमाल अधिकतम 5 बार ही कर सकेंगे। बता दें कि ट्विटर इंडिया ने खुद इस फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा था कि हम अपने नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं, साथ ही हम ये भी चैक कर रहे हैं कि यूजर्स कैसे इस फीचर्स का मिसयूज कर सकते हैं।

    दरअसल, ट्विटर का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। फीचर के जरिए यूजर्स अपने ट्वीट को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर ही और केवल पांच बार ही एडिट कर सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर्स को सबसे पहले कुछ देशों के यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया जाएगा। बाद में इसे अन्य रीजन के यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। यह भी दावे किए जा रहे हैं कि इस फीचर्स को केवल ब्लू सब्सक्राइबर के लिए जारी किया जाएगा और इसके लिए आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि अब तक ट्विटर की ओर से ब्लू सब्सक्राइबर और इसके चार्ज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    इससे पहले जानकारी आई थी कि इस फीचर्स में यूजर्स को पहले 30 मिनट तक ही ट्वीट को एडिट करने की सुविधा दी जाएगी। 30 मिनट के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट नहीं कर सकेंगे। ट्विटर के अनुसार एडिट होने के बाद ट्वीट आईकन के रूप में दिखेगा, जिसमें अन्य यूजर्स को यह जानकारी मिल सके कि ऑरिजनल ट्वीट को मॉडीफाई किया गया है। साथ ही ट्वीट के एडिट करने के टाइम को भी अन्य यूजर्स देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें