Twitter Hack: कंपनी ने फिक्स किया बग, लीक हुई थी 54 लाख यूजर्स की निजी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 06 Aug 2022 02:05 PM IST
सार

ट्विटर ने कहा कि इस साल जनवरी में बग बाउंट प्रोग्राम के द्वारा अपने ट्विटर में बग की जानकारी मिली थी। जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने तुरंत इसकी जांच की और इसे ठीक किया गया।

विज्ञापन
Twitter data leak update fixed bug 54 lakh users private data leaked
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट Twitter ने यूजर्स के डाटा लीक करने वाले बग को फिक्स कर लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर के 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा लीक हो गया था, यह निजी डाटा एक हैकर द्वारा बेचा जा रहा था। अब ट्विटर ने दावा किया है कि इस बग को ठीक कर लिया गया है।

    शुक्रवार को जारी एक बयान में ट्विटर ने कहा कि वह चाहता है कि यूजर्स एक बग के बारे में जानें, जो यूजर्स के लॉग-इन के दौरान इस्तेमाल होन वाले फोन नंबर या ईमेल आईडी के आधार पर पहचान करता है। यानी की यह बग यूजर्स के फोन नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए चेक करता है कि उसी नंबर या ई-मेल आईडी से दूसरा अकाउंट तो नहीं है। इसी बग का फायदा उठाकर यूजर्स के डाटा की हैकिंग की गई थी।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि ट्विटर को इस साल जनवरी में बग बाउंट प्रोग्राम के द्वारा अपने सिस्टम में इस बग की जानकारी मिली थी। जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने तुरंत इसकी जांच की और इसे ठीक किया गया। उस समय हमारे पास यह बताने के लिए कोई सबूत नहीं था कि किसी ने इस बग का गलत फायदा उठाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि ट्विटर पर करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध था। री-स्टोर प्राइवेसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स के निजी डाटा की हैकिंग इस साल की शुरुआत में हुई थी। यह डाटा लीक ट्विटर के एंड्रॉयड यूजर की ऑथराइजेशन प्रोसेस के एक बग के कारण हुआ है। इस बग के कारण यूजर्स के फोन नंबर, ई-मेल, आईडी, नाम और एड्रेस लीक हुए थे। आपको बता दें कि यह डाटा लीक उसी बग के कारण हुआ था जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये दिए थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें