Twitter: ट्विटर कैरेक्टर लिमिट 1,000 होनी चाहिए', एलन मस्क ने सुझाव पर दिया यह जवाब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 28 Nov 2022 09:39 AM IST
सार

फोटोग्राफर के ट्वीट का जबाव देते हुए ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के लिए कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
Twitter character limit should be 1000 How Elon Musk reply to users suggestion
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर खरीदने के बाद प्लेटफार्म में लगातार बदलाब किए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मस्क को नए बदलाव और फीचर्स को जोड़ने के लिए सुझाव भी मिल रहे हैं। अब एक यूजर्स ने मस्क को ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट बढ़ाकर 1,000 करने का सुझाव दिया है, जिसपर मस्क ने रिप्लाई भी किया है। मस्क ने कहा कि यह टूडू सूची पर है। जल्द जी इसपर काम किया जाएगा।

    दरअसल, स्पेसफ्लाइट फोटोग्राफर जॉन क्रॉस ने ट्वीट करके मस्क को सुझाव दिया था कि ट्विटर पर वर्ण सीमा को बढ़ाकर 1,000 कर दिया जाना चाहिए। जॉन क्रॉस ने ट्वीट में लिखा, कैरेक्टर लिमिट 1000 होनी चाहिए, लेकिन यह केवल 280 ही है। जॉन ने उदाहरण देकर मस्क को बताया कि, ऐसा भी किया जा सकता है कि कैरेक्टर लिमिट बढ़ने के बाद पहले 280 को ही दिखाया जाए, लेकिन ट्वीट को पूरा पढ़ने का विकल्प भी मौजूद हो, ताकि यूजर्स को लंबे ट्वीट को करने में दिक्कत न हो।

    विज्ञापन

    फोटोग्राफर के ट्वीट का जबाव देते हुए ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के लिए कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने के लिए काम कर रही है। मस्क ने कहा की यह उनकी टूडू सूची पर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हम भर्ती कर रहे हैं- मस्क

    टेक अरबपति मस्क ने रविवार को ट्विटर कंपनी टॉक से कुछ स्लाइड शेयर किए हैं, जिसमें लिखा है, "हम भर्ती कर रहे हैं,"। हालांकि, स्लाइड में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि भर्ती को लेकर मस्क द्वारा किया गया संभवत: यह पहला ट्वीट है। इससे पहले मस्क ने ट्विटर के मालिक बनते ही टॉप मैनेजमेंट के साथ कंपनी के आधे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें