Twitter Blue Tick: आज छीन लिए जाएंगे सभी फ्री ब्लू टिक, यूजर्स ने कहा- लेना ही था तो दिया क्यों

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Apr 2023 09:22 AM IST
सार

ट्विटर ब्लू की सेवा लेने वाले यूजर्स को लंबे पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ब्लू टिक मिलता है और साथ ही ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। एलन मस्क के इस फैसले से यूजर्स काफी नाराज हैं और ट्विटर पर ही ट्विटर के खिलाफ मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Twitter Blue Rolls Out Globally Legacy Verified Marks Be Removed From April 1 Social reactions
Twitter blue tick

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक यानी लिगेसी चेक मार्क को हटाने जा रहे हैं। एलन मस्क ने कहा है कि अब ट्विटर पर सिर्फ उन्हीं के अकाउंट के साथ ब्लू टिक (Twitter Blue tick) दिखेगा जो पैसे देंगे यानी ब्लू टिक अब सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने कहा था कि जितने फ्री ब्लू टिक वाले हैं, वे सभी भ्रष्ट हैं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन पेश किया था जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है। ट्विटर ब्लू की सेवा लेने वाले यूजर्स को लंबे पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ब्लू टिक मिलता है और साथ ही ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। एलन मस्क के इस फैसले से यूजर्स काफी नाराज हैं और ट्विटर पर ही ट्विटर के खिलाफ मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

    ट्विटर के पेड ब्लू टिक से व्हाइट हाउस में भी नाराजगी है। Axios की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस अपने कर्मचारियों के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई करने के लिए भुगतान नहीं करेगा।

    विज्ञापन

    ट्विटर का लिगेसी ब्लू चेक (legacy blue checks) कंपनी का सबसे पुराना और पहला वेरिफिकेश मॉडल है। इसके तहत सरकार, कंपनियां, ब्रांड्स और ऑर्गनाइजेशन्स, न्यूज ऑर्गनाइजेशन्स और पत्रकार , एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग, ऐक्टिविस्ट्स, ऑर्गनाइजर्स और दूसरे इन्फ्लूएसिंग इंडिविजुल्स के अकाउंट वेरिफाई किए जाते थे, लेकिन एलन मस्क अब इसे बंद कर रहे हैं। लिगेसी ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए सबूत के साथ बताना होता है कि आपके अकाउंट को क्यों ब्लू टिक के साथ वेरिफाई किया जाए। अब एलन मस्क लिगेसी ब्लू टिक को हटाकर ब्लू सब्सक्रिप्शन मॉडल को प्रमोट कर रहे हैं। ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई है। ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये चुकाने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें