Twitter Blue: भारत में लॉन्च हुई ट्विटर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस, ब्लू टिक के लिए देने होंगे 900 रुपये प्रतिमाह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

Twitter Blue paid subscription service: कंपनी ने अब भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को भी ट्विटर ब्लू के सभी खास फीचर्स का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Twitter Blue paid subscription service launches in India start at Rs 650 know price and plan
twitter blue tick - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) ने आखिरकार भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू को लॉन्च कर दिया है। भारत में ब्लू टिक लेने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे। वहीं कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान वेब यूजर्स के लिए है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था।

    कंपनी ने अब भारत में भी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को भी ट्विटर ब्लू के सभी खास फीचर्स का लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार, मोबाइल यानी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को ट्विटर ब्लू के लिए हर महीना 900 रुपये और वेब यूजर्स को हर महीना 650 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि कंपनी ने मालिक एलन मस्क ने कंपनी खरीदने के कुछ दिनों बाद ही पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस लाने का एलान कर दिया था। इस सर्विस को भारी आलोचनाओं के बाद भी लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    कंपनी के अनुसार, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि कंपनी ने अपने पुराने वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। कंपनी के अनुसार, पुराने ब्लू टिक अकाउंट होल्डर्स को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए कुछ महीनों की छूट दी जाएगी। यानी इन्हें भी थोड़े समय बाद अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बनाए रखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें