टेक्निकल गुरुजी ने 16 फोन से एक साथ डिलीट किया TikTok, वायरल हुआ वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 May 2020 10:03 AM IST
सार
विज्ञापन
Technical Guruji Trends On Twitter As YouTuber Deletes TikTok From His 16 Phones
Cleaning My Phones - फोटो : youtube

    विस्तार

    यूट्यूबर कैरी मिनाती और टिकटॉक इंफ्लूएंसर आमिर सिद्दीकी के बीच का वीडियो अब यूट्यूब और टिकटॉक के बीच विवाद बन गया है। यूट्यूब ने हाल ही में कैरी मिनाती का एक वीडियो डिलीट कर दिया। यूट्यूब ने कैरी मिनाती का वीडियो नियम व शर्तों के उल्लंघन को लेकर किया, लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मचा कि आमिर सिद्दीकी ने वीडियो को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद वीडियो को डिलीट किया गया। यूट्यूब और टिकटॉक के बीच चल रही लड़ाई में यूट्यूब टेक्निकल गुरुजी भी कूद पड़े हैं।

    टेक्निकल गुरुजी ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर Cleaning My Phones नाम से 2.50 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे 16 फोन से एक साथ टिकटॉक एप को डिलीट कर रहे हैं। एप डिलीट करने से पहले टेक्निकल गुरुजी हाथ में सैनिटाइजर भी लगा रहे हैं। 24 घंटे से भी कम समय में इस वीडियो को 5,323,317 बार देखा गया है और इस पर 143,459 कॉमेंट आए हैं। टेक्निकल गुरुजी ने एक ट्वीट भी किया और कहा, 'Safai acche se karna dosto, tutorial video toh din mein aa hi gaya tha...Love you all 🙏#technicalguruji'

    विज्ञापन

    इस वीडियो और ट्वीट के बाद #technicalguruji ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और देखते-देखते टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया। कई तरह के मीम्स भी शेयर हुए। इससे पहले कैरी मिनाती का वीडियो डिलीट होने के बाद ट्विटर पर #JusticeForCarry पर ट्रेंड करने लगा। कैरी मिनती के फैन्स ने वीडियो डिलीट करने के लिए यूट्यूब की आलोचना की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपने फैन्स के अनुरोध पर कैरी मिनाती ने टिकटॉक इंफ्लूएंसर आमिर सिद्दीकी के खिलाफ एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने आमिर की खिंचाई कर दी और इसी वीडियो के बाद बवाल मचा। कैरी मिनाती ने एक तरीके से टिकटॉक की ही खिंचाई की। इसके बाद आशीष चंचलानी, भुवन बम जैसे यूट्यूबर ने भी कैरी मिनाती का साथ दिया। दरअसल आमिर सिद्दीकी ने एक वीडियो में कहा था कि टिकटॉक पर यूट्यूब से ज्यादा और बढ़िया कंटेंट है। यूट्यूबर टिकटॉक से आइडिया चुराते हैं और वीडियो बनाते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें