फेसबुक पर खाने-पीने के फर्जी वीडियो शेयर करने वालों का अकाउंट होगा ब्लॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 21 Jan 2019 10:52 AM IST
Stop sharing fake videos on food quality on Google, Twitter and Facebook, your account may block
fAKE FOOD

    सरकार का बड़ा फैसला, मोदी सरकार ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर पर फेक न्यूज, फेक वीडियो और फर्जी फोटो पर लगाम लगाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसी कंपनियों से कहा है कि वे किसी भी सूरत में अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाले फर्जी फोटो-वीडियो पर रोक लगाएं। सरकार का कहना है कि आए दिन सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के चावल, प्लास्टिक का पत्ता गोभी और ऐसे ही वीडियो शेयर हो रहे हैं। ऐसे वीडियो से समाज में अफवाह फैलता है और लोग खाने-पीने की चीजों पर भरोसा नहीं करते।

    खाने-पीने के फर्जी वीडियो शेयर करने वालों का अकाउंट होगा ब्लॉक

    fAKE FOOD
    fAKE FOOD

    सरकार ने इन सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि जो लोग खाने-पीने की फर्जी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, उनके अकाउंट को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए। सोशल मीडिया को यह आदेश भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सीईओ पवन अग्रवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो- फोटो का सोशल मीडिया पर शेयर होना देश की जनता और कारोबारियों दोनों के लिए नुकसानदायक है।

    इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन कंपनियों के हेड ऑफिस में लेटर भी भेजा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया जा रहा था कि अंडे प्लास्टिक के बनाए जा रहे हैं और दूध में केमिकल मिलाए जा रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें