Operation Sindoor: फर्जी है राफेल को मार गिराने का दावा, पाकिस्तान पर हमले से नहीं है कोई संबंध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 May 2025 10:48 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor The claim of shooting down Rafale is fake it has nothing to do with the attack on Pakistan
Operation Sindoor - फोटो : x/ddnews

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जलते हुए लड़ाकू विमान की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने एक भारतीय राफेल जेट को बहावलपुर के पास मार गिराया है। इस दावे को कई प्रो-पाकिस्तान हैंडल्स द्वारा शेयर किया जा रहा है, हालांकि, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी है।

    आपको बता दें कि राफेल में आग लगने के नाम से शेयर किया जा रहा है वीडियो भारतीय सेना का ही है, लेकिन यह वीडियो भारतीय वायुसेना के मिग-29 विमान की है, जो सितंबर 2024 में राजस्थान के बाड़मेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे की तस्वीर को अब के हालातों से जोड़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

    विज्ञापन

    भारत सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि यह फोटो वर्तमान स्थिति से कोई संबंध नहीं रखती है और इसे गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी वायरल कंटेंट को बिना पुष्टि किए आगे न बढ़ाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    #OperationSindoor जैसे संवेदनशील सैन्य अभियानों के दौरान इस प्रकार की फर्जी खबरें न केवल लोगों को भ्रमित करती हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी खिलवाड़ करती हैं। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें