मुंबई GRP का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, हैकर ने एलन मस्क के ट्वीट को किया री-ट्वीट
हैकिंग के बाद @GRPMumbai के ट्विटर हैंडल से एलन मस्क के कई सारे ट्वीट को री-ट्वीट किया गया, हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। अकाउंट को फॉलो करने वालों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की शिकायत के लिए 1512 पर कॉल करें।

विस्तार
मुंबई गवर्नमेंट पुलिस (GRP) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, हालांकि अब अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया है। GRP की जिम्मेदारी रेलवे के जरिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। मुंबई जीआरपी ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकार दी है।
इस हैकिंग पर जीआरपी मुंबई के कमिश्नर कैसर खालिद ने एक ट्वीट में कहा, "प्रिय मुंबईवासियों, यह हमारे संज्ञान में आया है कि @GRPMumbai का हैंडल हैक कर लिया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जब तक हम अपडेट न करें, तब तक आप किसी भी नए ट्वीट पर ध्यान न दें।"
इस हैकिंग के बाद @GRPMumbai के ट्विटर हैंडल से एलन मस्क के कई सारे ट्वीट को री-ट्वीट किया गया, हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। अकाउंट को फॉलो करने वालों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की शिकायत के लिए 1512 पर कॉल करें।