Controversy: फिल्म काली के पोस्टर पर विवाद, ट्विटर ने हटाई लीना मणिमेकलई की पोस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 06 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है।

maa kaali poster controversy Twitter removed Leena Manimekalai post know all things about kaali 
फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस पोस्टर पर मां काली को जिस तरह से दर्शाया गया है वह विवादों का कारण बन रहा है। अब ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई की ट्वीट पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने काली फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया था।

    दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। हिंदू संगठन लगातार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विरोध कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

    फिल्म काली के पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही इस पर विवाद हो रहा है। इस पर कई राज्यों में एफआईआर भी दर्ज कराई गईं हैं। उत्तर प्रदेश, मुंबई और दिल्ली में इस फिल्म पर हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें